Thursday, April 9, 2020

जहां कोरोना का मरीज, वहीं सामने बिक रही थी सब्जी

दिनेश जोशी. सूर्यदेव नगर से सटे सत्यदेव नगर में सामान्य दिनों की तरह चहल पहल है। कॉलोनी की सड़क पर दुपहिया वाहन भी दौड़ दे रहे हैं। हर कुछ मिनट में लोग पैदल आ-जा रहे हैं। लेकिन कॉलोनी के लिए यह बेहद डरावना है, क्योंकि गुरुवार को ही यहां रहने वाले एक 52 वर्षीय अधेड़ कोरोना पॉजिटिव निकला है। चार दिन से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कायदे से दोपहर तक इसे कंटेनमेंट एरिया घोषित कर रास्ता बंद कर दिया जाना था, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। क्योंकि दिन में जहां सब्जी और फल वाले उसी घर के सामने खड़े होकर आवाज लगा रहे थे, वहीं रात में कोई दुपहिया वाहन से तो कोई पैदल घूम रहा था। कई रहवासियों ने चर्चा में बताया, लोगों की यह लापरवाही कहीं सब लोगों पर भारी न पड़ जाए। पुलिस-प्रशासन को यहां जल्द से जल्द सख्ती बढ़ाना चाहिए।

सड़क अब तक बंद नहीं की, रात में एक बार पुलिस जीप सायरन बजाती
रात में केवल एक एक बार पुलिस जीप सायरन बजाती यहां से गुजरी। लेकिन किसी से कुछ कहा नहीं। न ही सड़क का रास्ता बंद किया गया है। रहवासी दीपक राही कहते हैं पूरा परिवार ख़ौफ़ में हैं। चार दिन तक मरीज घर ही थे। उनके परिवार के लोग तो बाहर भी निकलते थे। इसलिए अब सारे रहवासी घबराएं हुए हैं। जानकारी मिली है कि 52 वर्षीय मरीज को लिवर की समस्या है और उनका डायलिसिस होता है।

सर्दी-खांसी का पूछ रवाना हो गई टीम
दिन के स्वास्थ विभाग की टीम आई थी। आसपास के 15 घरों में पंहुची। पूछा कि किसी को सर्दी खांसी तो नहीं। फिर रवाना हो गई। बताते हैं कि मरीज के परिवार के 3 सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कंटेनमेंट में सब्जी वाला बेखौफ आया। लोग बगैर मास्क सब्जी लेने पहुंचे।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/where-the-corona-patient-was-selling-vegetables-in-front-127139928.html

No comments:

Post a Comment