Thursday, April 30, 2020

मंडल अध्यक्ष के पिता का इंदौर में निधन, वीडियो कॉल पर बहन, पत्नी और बेटी को कराए अंतिम दर्शन

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के पिता का गुरुवार सुबह इंदौर में इलाज के दौरान निधन हो गया। लॉकडाउन के चलते उनका अंतिम संस्कार सिर्फ 4 लोगों की मौजूदगी में किया गया। परिवार में मृतक की बहन, पत्नी और बेटी ने वीडियो कॉल पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए।
भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राहुल पवार के पिता राकेश पवार की तबियत खराब होने पर उन्हें सोमवार को इंदौर ले गए थे। वहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन गुरुवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर राहुल व उनके दो भाई सत्यम और नितेश एसडीएम से अनुमति लेकर इंदौर पहुंचे। लॉकडाउन में परिजनों को ले जाना संभव नहीं था। राहुल ने वीडियो कॉल पर पिता की रतलाम निवासी बहन माया, उनकी पत्नी सरला और बेटी गुड्डू को उनके अंतिम दर्शन कराए। विपरीत परिस्थिति में सिर्फ 4 लोगों की मौजूदगी में उनका तिलक नगर स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया। मंडल अध्यक्ष पवार के पिताजी के निधन पर पूर्व मंत्री अंतरसिंह आर्य, एस वीरास्वामी, अरुण चौधरी, सुनील अग्रवाल, छोटू चौधरी, मोहन जोशी, विकास आर्य, सुधीर गुले, मनोज वर्मा ने शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mandal president's father dies in Indore, got last visit to sister, wife and daughter on video call


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/sendhwa/news/mandal-presidents-father-dies-in-indore-got-last-visit-to-sister-wife-and-daughter-on-video-call-127261082.html

No comments:

Post a Comment