जिले के अजयगढ़ तहसील अंतर्गत बने आइसोलेशन सेंटर में रह रही महिला मजदूर कल्ली बाई केवट ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। इस महिला श्रमिक का प्रसव आइसोलेशन सेंटर में स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा कराया गया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पन्ना जिले में भी 12 हजार से भी अधिक मजदूर बाहर से आये हैं, जिन्हे प्रशासन द्वारा छात्रावासों और विद्यालयों में 14 दिन के लिये आइसोलेशन में रखा गया है।
बेटे के दाह संस्कार को लकड़ियां ला रहे पिता ने भी तोड़ा दम
वहीं अलीराजपुर में4 दिन से उल्टी, दस्त से पीड़ित अखौली के तड़वी फलिया के युवक तोलिया पिता दीपसिंह की उपचार के दौरान शनिवार सुबह मौत हो गई। गांववाले अस्पताल से उसका शव दाह संस्कार के लिए गांव के मुक्तिधाम लेकर पहुंचे। पास में ही जंगल में दाह संस्कार के लिए लकड़ियां बीनते समय उसके पिता दीपसिंह (65) ने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने दाह संस्कार रुकवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम 10 घंटे बाद शाम 6 बजे पहुंची और सैंपल लिए। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। कलेक्टर ने बताया कि मामला संदिग्ध था, इसलिए सैंपल लेने के लिए दाह संस्कार रुकवा दिया था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/woman-gives-birth-to-son-at-isolation-center-in-panna-127107084.html
No comments:
Post a Comment