Sunday, April 5, 2020

सामाजिक संस्थाओं ने जरूरतमंदों को बांटा भोजन और किराने का सामान


अग्रवाल परिचय सम्मेलन

अग्रवाल परिचय सम्मेलन द्वारा बहोड़ापुर और गरगज कॉलोनी में जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। इस अवसर पर राजेश ऐरन, वेद प्रकाश बंसल, सतीश चंद बंसल, विष्णु गोयल, नितिन अग्रवाल, विजय अग्रवाल उपस्थित थे।

गायत्री परिवार: गायत्री परिवार द्वारा जरूरतमंदों के लिए 550 भोजन के पैकेट जिला प्रशासन को दिए गए। इसके अलावा गायत्री परिवार द्वारा पाताली हनुमान, रानीपुरा हजीरा, लाल टिपारा ,हाथी खाना ,बंसी पुरा, नदी पार टाल आदि में भोजन वितरित किया।

ग्वालियर| शहर के सामाजिक संगठनों और युवाओं की टीम ने रविवार को भी विभिन्न स्थानों पर जाकर जरूरतमदों को भोजन वितरित किया। इसके अलावा युवाओं ने कई स्थानों पर जाकर राशन का सामान भी बांटा। फूड फॉर ऑल ग्रुप द्वारा अब तक लगभग 1 लाख से अधिक लोगों को भोजन वितरित किया जा चुका है। लॉकडाउन के बाद शहर के सामाजिक लोगों ने जरूरतमंदों को खाना देने की शुरुआत की थी। इसको लेकर फूड फाॅर आॅल ग्रुप बनाया गया। भोजन वितरित करने की शुरुआत 23 मार्च से हुई।


जरूरतमंदों को भोजन करा रहा अचलेश्वर न्यास

ग्वालियर



सेवा परमो धर्म: ताकि शहर में कोई भूखा न रहे

अचलेश्वर न्यास द्वारा शहरभर में गाड़ियां घुमाकर जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा है। न्यास के पदाधिकारी हरिदास अग्रवाल, सोनू वाजपेयी, रामनाथ अग्रवाल, विजय कब्जू आिद दिनभर घूमकर ऐसे लोगों को तलाश कर उन्हें खाना खिला रहे हैं।

थिंक एण्ड सपोर्ट फाउंडेशन शहर में 9वें दिन कंपू पर भोजन के पैकेट वितरित किए गए। इस अवसर पर राजा बाथम, हर्ष बंसल, प्रदीप पाराशर, मनु बाथम, जग्गू बाथम, प्रियांशु बाथम आदि उपस्थित थे।

मुरार माहौर ग्वार्रे वैश्य समाज: मुरार माहौर ग्वार्रे समाज की अन्नपूर्णा वितरण समिति ने मुरार में जरूरतमंदों को खाने के पैकेट वितरित किए। इस अवसर सुरेश गुप्ता, राजेश बौहरे, विजय गुप्ता, राजेश गुप्ता,अनिल गुप्ता, पवन कोछिल, श्याम, अभय गांगिल उपस्थित थे।

कैटर्स एसोसिएशन... ग्वालियर केट्रस ऐसोसिएशन द्वारा हर रोज 5000 से 7000 लोगों का भोजन बना कर बांटा जा रहा है, जिसमें सादा खाना लोगों को दिया जा रहा है। अतुल गोयल ने बताया की यह कार्य पूरे लोकडाउन की अवधि में चलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news social organizations distributed food and groceries to the needy
Gwalior News - mp news social organizations distributed food and groceries to the needy
Gwalior News - mp news social organizations distributed food and groceries to the needy
Gwalior News - mp news social organizations distributed food and groceries to the needy


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-social-organizations-distributed-food-and-groceries-to-the-needy-070609-6978282.html

No comments:

Post a Comment