Thursday, April 2, 2020

सांडिया घाट पर लोगों को दे रहे भोजन


पिपरिया| लाॅक डाउन के चलते कई ग्रामों में राहगीर फंस गए हैं। इन सभी लोगों की सहायता के लिए स्थानीय ग्रामीण आगे आ रहे हैं। ग्राम पंचायत सांडिया के पंचायत सचिव केशव पटेल ने बताया सांडिया घाट पर बड़ी संख्या में नर्मदा परिक्रमा करने और रायसेन जिले के अनेक मजदूर परिवार डेरा डाले हुए हैं। इनके पास भोजन की व्यवस्था नहीं है। ग्राम के वरिष्ठ नागरिक रामजी भैया दीखत और मयंक मिश्रा के साथ स्थानीय ग्रामीण भोजन सेवा का कार्य कर रहे हैं और सभी लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news giving food to people at sandia ghat


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-giving-food-to-people-at-sandia-ghat-073031-6961859.html

No comments:

Post a Comment