Friday, April 3, 2020

मुंबई से आए पांच लोग किसी को नहीं बताया रात में पुलिस पहुंची घर


मुंबई से पांच लोग पिछले 12 दिन से ग्वालियर में रह रहे हैं। इन लोगों ने किसी को नहीं बताया। ये लोग घर में रह रहे हैं और आसपास लोगों के घर भी आवाजाही कर रहे हैं। शुक्रवार को किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पुलिस रात में इनके घर पहुंची और फिर कंट्रोल कमांड सेंटर को जानकारी दी।

टीआई झांसी रोड रमेश शाक्य ने बताया कि पारस विहार कॉलोनी में पांच लोग 22 मार्च को मुंबई से आए थे। इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर पहुंची। वहां से जानकारी मिलने के बाद एक टीम इनके घर पहुंची। इन सभी के नाम नोट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को इनका चेकअप करेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-five-people-from-mumbai-did-not-tell-anyone-police-reached-home-at-night-071058-6966369.html

No comments:

Post a Comment