Friday, April 24, 2020

जीरन से सर्दी-खांसी व बुखार से पीड़ित मरीज को क्वारंटाइन किया

काेराेना संक्रमण काे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग के पास आई ई-स्टेटस रिपोर्ट में जीरन के एक युवक के एक महीने पहले उज्जैन से आने जानकारी थी। इसके आधार पर टीम गांव में पहुंची। आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। इसमें युवक को सर्दी-खांसी के साथ तीन दिन से बुखार की शिकायत थी। आंगनवाड़ी के कार्यकर्ता रंजना शर्मा, रेखा सिंगोरिया ने की सूचना पर तहसीलदार मुकेश बामनिया, पटवारी अनिल पाटीदार भी पहुंचे।
अधिकारियों ने युवक को सीधे जिला मुख्यालय स्थित क्वारंटाइन सेंटर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने क्वारंटाइन कर सैंपल लिए। इसकी रिपोर्ट चार दिन में आ जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने युवक के परिजन सहित आसपास के घर वालों के सैनिटाइजर से हाथ धुलवाए, सभी को सोशल डिस्टेंस का पालन करने, लॉकडाउन के दौरान घर में रहने, जरूरी काम होने पर मास्क लगाकर निकलने, सैनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया।
दो की रिपोर्ट निगेटिव आई: इधर, तहसीलदार बामनिया ने बताया कि जीरन के विजय और कुचड़ौद के शराफत को सर्दी-खांसी होने पर क्वारंटाइन किया था। इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।
19121 लोगों की स्क्रीनिंग: जिले में अब तक 1466 लोग दूसरे जिले, राज्य या विदेश से आए हैं। 1128 काे होम क्वारंटाइन किया। 16 लोग सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में है। 19121 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। 184 लोगों के सैंपल भेजे। इसमें से 163 की रिपोर्ट प्राप्त हो गई। जबकि 21 की रिपोर्ट आना बाकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Quarantined a patient suffering from cold and cough with fever


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/jeeran/news/quarantined-a-patient-suffering-from-cold-and-cough-with-fever-127235073.html

No comments:

Post a Comment