जनकगंज क्षेत्र के तारागंज में विगत दिवस कोरोना संदिग्ध मरीज शुभम की मौत के बाद रविवार-सोमवार की अाधी रात से प्रशासन ने इस रास्ते को बेरीकेड्स लगाकर बंद कर दिया। तारागंज के रास्ते पर गश्ती दल भी तैनात किया गया है, पुलिस जरूरी होने पर ही इस रास्ते का उपयोग करने दे रही है। इस रास्ते की निगरानी तहसीलदार द्वारा भी की जा रही है। शुभम की मुरैना में आयोजित तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद तबियत खराब हुई थी, इसी तेरहवीं के आयोजक व अन्य लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद शुभम अस्पताल पहुंचा था। शुभम की जांच नहीं की गई थी लेकिन उसकी मौत के बाद उसके परिजन के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग को बंद कर दिया है।
मुरैना से आई एबुलेंस में मिला संदिग्ध मरीज, दस्तावेज नहीं थे, ग्वालियर में घुसने की कोशिश, घेराबंदी पर भागा
ग्वालियर के कोरोना संक्रमण से मुक्त होने के बाद प्रशासन तथा पुलिस की टीम ने जिले के मुहानों पर संदेहियों की जांच के लिए अलग-अलग टीम तैनात की है। बीती रात करीब 12 बजे एक एंबुलेंस मुरैना से निरावली चौराहे पर पहुंची, यहां पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने जब स्क्रीनिंग की तो मरीज कोरोना संदिग्ध लगा। जब उससे अस्पताल से रैफर के दस्तावेज मांगे तो वह दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस पर चेकिंग टीम ने उसे वापस भेजा। वह वापस जाने की बजाए कच्चे रास्ते से डीडी नगर की तरफ पहुंच गया। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिस कर्मियों ने जब संदिग्ध मरीज की एंबुलेंस डीडी नगर के पास देखी तो उसे रोकने के लिए शहर के सभी प्वाॅइंट अलर्ट किए। इसी दौरान महाराजपुरा एफआरवी को एंबुलेंस मिल गई लेकिन एफआरवी ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो चालक एंबुलेंस को वापस मुरैना की तरफ भगा ले गया। बाद में पुलिस ने इलाके में सर्चिंग की और एंबुलेंस न मिलने पर ग्वालियर कंट्रोल रूम से संदेही मरीज की सूचना मुरैना कंट्रोल रूम को दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-police-guarded-after-death-of-suspected-patient-kareena-in-taraganj-road-closed-071625-6984250.html
No comments:
Post a Comment