Saturday, April 11, 2020

आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी एकमात्र एमडी को भी इंदौर बुलाया, अब यहां इलाज भगवान भरोसे

जिला चिकित्सालय के आइसोलेशन वार्ड के प्रभारी और एकमात्र एमडी मेडिसिन डॉ. सुधीर कलावत की देखरेख में 15 कोरोना संदिग्ध मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में काेराेना के नए संदिग्धों का मिलना भी जारी है। इसके बावजूद शासन ने डाॅ. कलावत काे तत्काल प्रभाव से इंदौर भेजने के निर्देश जारी किए हैंं। ऐसे हालात में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है क्योंकि जिला अस्पताल में डॉक्टरों के 70 पद लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं। पैरामेडिकल स्टॉफ का भी अभाव है। वर्तमान में डॉ कलावत डायलिसिस के भी प्रभारी हैंं। कार्डियक आईसीयू का भी प्रभार है, जिसमें अभी हार्ट अटैक के दाे मरीज भी भर्ती हैं।


इधर, 11 अप्रैल को भोपाल से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 32 डॉक्टरों काे बुलाने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें डॉ. कलावत को भी शामिल किया गया है। आदेश में यह उल्लेख है कि कार्य सुविधा की दृष्टि से कोविड 19 के लिए आगामी आदेश तक सीएमएचओ इंदौर के अंडर में डॉ कलावत इंदौर में काम करेंगे। इधर,ऐसी स्थिति में यह सवाल उठ रहे हैं कि यदि डॉ कलावत इंदौर चले गये तो यहां भर्ती मरीजों का क्या होगा, जबकि एमडी स्तर सहित डॉक्टरों के पद यहां लंबे समय से खाली पड़े हुए हैं।

इधर लापरवाही बरकरार : राजगढ़ में नहीं सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल
इन सबके बीच उधर जिले के गांव-कस्बाें में हालात थाेड़े सुधरे तो शहर में स्थिति ढीली पड़ने लगी है। कुछ दिनों पहले तक राजगढ़ में लॉकडाउन का पालन सख्ती से हाे रहा था, लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रख रहे थे, लेकिन शनिवार को कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जिनमें लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते दिखे। खासकर घूम घाटी क्षेत्र में लोगों सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल भी नहीं रखते दिखाई दे रहे हैं।

छापीहेड़ा, जीरापुर, माचलपुर, खिलचीपुर में टोटल लॉकडाउन का दूसरा दिन, पुलिस सख्त

छापीहेड़ा, जीरापुर, माचलपुर, खिलचीपुर मेंकोविड-19 पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने खिलचीपुर सब डिवीजन में 13 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन लागू किया है। इसके दूसरे दिन सब्जी, किराना की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। अलग-अलग हिस्सों में बैरिकेड्स लगाकर पुलिस ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया। वहीं लोग भी स्वयं की सुरक्षा के लिए घरों से बाहर नहीं निकले। जिले की सीमा से सटे राजस्थान के झालावाड़ जिले के पिडावा में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मरीज से एसडीएम प्रकाश कस्बे ने सब डिवीजन के सभी नगरों में टोटल लाॅक डाउन लगाया है। राजस्थान की सीमा सील कर आवाजाही रोकी दी है। आगर जिले की सीमा पर भी नाकेबंदी की है। सुबह 7 से 11 बजे तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए छूट मिली। उधर, छापीहेड़ा, माचलपुर, जीरापुर में भी दूसरे दिन हालात जस के तस रहे, टोटल लाॅकडाउन का पालन करवाने के लिए पुलिस भी सख्त नजर आई, अकारण घूम रहे लोगों को उठक बैठक भी लगवाई गई।


सुसनेर से कालीसिंध नदी के रास्ते जिले में प्रवेश करने वाले 11 लोगों को पकड़ा, जेल भेजा
माचलपुर में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए अब इसका उल्लंघन करने वालों पर पुलिस दंडात्मक कार्रवाई कर रही है। शुक्रवार को कुछ लोगाें के लिंबोदा के पास कालीसिंध नदी से अनधिकृत तरीके से प्रवेश करने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर पकड़ा। इस पर उन्होंने बताया कि वह माचलपुर के रहने वाले हैं। सुसनेर में संतरे के बाग का ठेका लिया है। संतरे तोड़ कर वापस गांव लौट रहे हैं। उनके पास कोई अनुमति या पास नहीं मिला। पुलिस थाने से जुलूस निकालकर कर इन्हंे टप्पा तहसील कार्यालय ले गई। पकड़े गए अारोपियों में आरिफ पुत्र अब्दुल माचलपुर, शौकत पुत्र सुल्तान, अशफाक पुत्र इंसाफ, सारीम पुत्र इस्माइल, आशिक पुत्री इंसाफ, नानू पुत्र कालू दांगी, इस्माइल पुत्र अब्दुल खान, समीर पुत्र रफीक खान, सलीम पुत्र अब्दुल, साहिल पुत्र सहराज, साहिल पुत्र इस्माइल शामिल हैं। इन्हें पकड़ने वाली टीम में थाना प्रभारी रामकुमार रघुवंशी, जितेंद्र अजनारे, चेतन सिंह, अनिल कुशवाह, अमित श्रीवास्तव, नीरज रघुवंशी, शिवलाल, श्रद्धा इंदौरिया शामिल थे।

सख्ती का दिखा असर सड़कों पर रहा सन्नाटा, जो निकले उनसे लगवाई उठक बैठक
ब्यावरा|प्रशासन द्वारा लाॅक डाउन का पालन सुनिश्चित कराने के लिए दिखाई जा रही सख्ती का असर शनिवार को देखने को मिला। वाहन प्रतिबंधित किए जाने के बाद शनिवार को शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। ज्यादातर लोगों ने अपने घरों में रहकर ही नियमों का पालन किया। वहीं जो कुछ लोग बेवजह घरों के बाहर सड़कों पर घूमते हुए देखे गए उनसे उठक बैठक भी लगवाई गई। साथ ही उन्हें आगे से अवाश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की समझाइश भी दी गई। हालांकि भीड़ भाड़ रोकने के लिए पूरे दिन शहर के राजगढ़ बायपास, गुना नाका, सुठालिया बायपास, भोपाल बायपास आदि पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था, ताकि कोई भी व्यक्ति वाहनों से व पैदल शहर में प्रवेश न करने पाए।

हमारे यहां एक ही एमडी हैं , वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे
-केके श्रीवास्तव, सीएमएचओ के मुताबिक,हमारे यहां एक ही एमडी हैं, वे आइसोलेशन वार्ड के भी प्रभारी हैं, ऐसी स्थिति में यहां फिर कोई डॉक्टर नहीं रहेगा, उनके अलावा कोई मेडिसन वाला नहीं है। उनके जाने से दिक्कत हो जाएगी, हम इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The only MD in charge of isolation ward was also called to Indore, now the treatment here is trusted by God


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/rajgarh/news/the-only-md-in-charge-of-isolation-ward-was-also-called-to-indore-now-the-treatment-here-is-trusted-by-god-127151209.html

No comments:

Post a Comment