Friday, April 10, 2020

मछली पकड़ने आए लोगों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक

लॉकडाउन के चलते सभी तरह के कार्य बंद है, ग्रामीण भी कोरोना से सहमे हुए हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने गांव या तालाब पर नहीं आने दे रहे। गैरतगंज के करीब एक दर्जन लोग मरखेड़ा के तालाब पर मछली पकड़ने पहुंच गए। तब ग्रामीणों ने घेरा डालकर सभी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया।

सूचना पर जब वन अमला वहां पहुंचा तो उन्होंने उन्हें बंधन मुक्त किया और सख्त चेतावनी देकर छोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि जब तहसीलों तक की सीमाएं सील है उसके बाद भी कुछ लोग यहां वहां के रास्तों से इस तरह निकलकर दूसरी तहसील में पहुंच रहे है जिन पर ग्रामीण भी पैनी नजर रखे हुए है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers held hostage for fishing


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/villagers-held-hostage-for-fishing-127144846.html

No comments:

Post a Comment