कोरोना से लड़ने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है-आत्मविश्वास। इसी को ध्यान में रखते हुए भोपाल पुलिस ने डॉक्टर की मदद से एक पहल की है। रविवार को हबीबगंज सीएसपी भूपेंद्र सिंह के साथ फिजीशियन डॉ. गुरुदत्त तिवारी हबीबगंज थाने, अजाक थाने और कोलार थाने पहुंचे। यहां स्टाफ को कुछ टिप्स दिए। बताया कि अपने साथ हमेशा काजू, बादाम, मूंगफली रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहें। ठंडी चीजें खाने से बचें, ताकि सर्दी-जुकाम की संभावनाएं कम हों। इसके बाद डॉक्टर और सीएसपी कोलार स्थित कंटेनमेंट एरिया घोषित सिग्नेचर रेसीडेंसी पहुंचे। यहां उन्होंने रहवासियों को कोरोना से बचने के उपाय बताए।
रहवासियों ने पूछा कि मुंबई की धारावी बस्ती में सभी का कोविड-19 टेस्ट हो रहा है, हमारी कॉलोनी के लोगों के सैंपल क्यों नहीं लिए जा रहे हैं? डॉ. तिवारी ने जवाब दिया कि वहां युवक को संक्रमण किससे हुआ, इसका पता नहीं चला है। आपकी कॉलोनी में ऐसा नहीं है। कोरोना वायरस कम्युनिटी स्प्रेड नहीं बल्कि चेन स्प्रेड है।
खास किस्म का बाॅक्स, इसमें वर्दी रखते ही हो जाएगी सैनिटाइज
भोपाल स्थित एसएएफ की 7वीं बटालियन ने जवानों की वर्दी को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष बॉक्स बनवाए हैं। बॉक्स आईआईटी रोपड़ ने तैयार किए हैं। यह अल्ट्रावायलेट सैनिटाइजेशन तकनीक पर आधारित है। इसमें जवानों की कैप, बेल्ट और बैच भी सैनिटाइज हो जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/police-giving-message-through-doctor-to-increase-confidence-in-people-of-containment-sector-127157600.html
No comments:
Post a Comment