Saturday, April 18, 2020

नांदलेटा : कंटेनमेंट ने खोली शौचालय नहीं होने की पोल

नांदलेटा में एक क्षेत्र को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया तो वहां कुछ घरों में शौचालय नहीं होने की पोल खुल गई। शनिवार सुबह उजाला होने से पहले ही कुछ लोग घरों से लोटे-डिब्बे लेकर घर से निकले तो कंटेनमेंट एरिया के गेट पर खड़े पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। लोगों ने बताया उनके घर में शौचालय नहीं है इसलिए उन्हें बाहर जाने दिया जाए। पुलिस ने किसी को बाहर नहीं जाने दिया और रिश्तेदारों व पड़ोसियों के शौचालय का उपयोग करने की समझाइश देकर वापस भेजा।
नांदलेटा में नागदा के एक तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद चार दिन से कर्फ्यू लगा हुआ है। टीआई अंजुल अयंक मिश्र ने बताया कंटेनमेंट एरिया में 60 घर आ रहे हैं, इसमें कुछ घरों में शौचालय नहीं होने से लोग शनिवार सुबह कंटेनमेंट एरिया से बाहर निकलने का प्रयास कर रहे थे। इन्हें रोककर रिश्तेदार व पड़ोसी के शौचालय का उपयोग करने के लिए कहा है। पंचायत सचिव मुकेश पाटीदार ने बताया कंटेनमेंट एरिया में तीन घरों में शौचालय क्षतिग्रस्त होने से वे उसका उपयोग नहीं कर रहे हैं। जपं सीईओ अल्फिया खान ने बताया हमने गांव को 100 फीसदी शौचालय बनाने का लक्ष्य दिया है।

धारा 188 में होगी कार्रवाई
तहसीलदार स्वाति तिवारी ने बताया कोई बिना सूचना आएगा तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। टीआई मिश्र ने बताया राजस्थान की ओर से पिपलौदा के तलेटी क्षेत्र में आने वाले पिपलौदा निवासी चार लोगों के खिलाफ धारा 188 में कार्रवाई की गई। सीईओ खान ने बताया कि नांदलेटा को रोज सैनिटाइज्ड किया जा रहा है। कंसेर व आंबा के स्वयं सहायता समूह रोज एक हजार से ज्यादा मास्क बनाकर 10 रुपए में उपलब्ध करवा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Nandletta: Containment unravels of not having toilets


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/nandletta-containment-unravels-of-not-having-toilets-127195662.html

No comments:

Post a Comment