आलोट | विदेश या संक्रमित प्रदेशों से आए लोगों के कारण कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा है। इन्हें होम आइसोलेशन का पालन करना बेहद जरूरी है। सऊदी अरब से आए एक हार्डवेयर व्यापारी ने प्रतिबंध के बावजूद दुकान खोलकर व्यवसाय शुरू कर दिया। पुलिस ने दुकान सील कर व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब इंस्पेक्टर विजयसिंह बामनिया ने बताया 4 अप्रैल सुबह 9.50 बजे जगदेवगंज क्षेत्र पहुंचे तो फिरोज पिता कुर्बान हुसैन बोहरा 58 निवासी जगदेवगंज हार्डवेयर दुकान से सामग्री बेच रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-merchant-opened-shop-instead-of-being-isolated-case-filed-063505-6974663.html
No comments:
Post a Comment