Friday, April 10, 2020

दुकानों पर चिपकाएं दुकानदारों ने बैनर पोस्टर, ताकि ग्राहक अनावश्यक न करें परेशान

लॉकडाउन के चलते पूरा बाजार इन दिनों पड़ा हुआ है। शासन के निर्देश के चलते सभी व्यापारी लॉकडाउन का पालन करने में लगे हुए हैं लेकिन कुछ उपभोक्ता दुकानदारों पर दबाव बनाकर दुकान खोलने के लिए मजबूर कर रहे हैं ताकि सामान खरीद सके। परेशान दुकानदारों ने अपने अपने फोन बंद कर लिए हैं साथ ही दुकानों पर बैनर पोस्टर के माध्यम से दुकान खुलवाने के लिए दबाव न बनाने की सूचना भी चस्पा कर दी है।


जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण तीसरी स्टेज प्रारंभ होने क व्यापारियों में हड़कंप मच गया व्यापारियों ने घर में रहने का संकल्प लिया है। जिसके चलते नगर के व्यापारियों विनोद जनरल स्टोर, कैलाश इलेक्ट्रिकल्स, कमल स्टोर, राजेश ज्वेलर्स ने अपनी दुकान के सामने पोस्टर लगा दिए। ग्राहक लोग फोन लगा कर सामान लेने का प्रयास कर रहे थे। उसके चलते व्यापारियों ने कहा घर में रहें सुरक्षित रहें और न ही प्रयास करें क्योंकि इन दिनों कोरोनावायरस इस संक्रमण सरकार द्वारा जानकारी दी गई। नोटों में संक्रमण हो सकते हैं उसके कारण दुकानों ने सामान देने का मना किया और न ही कोई प्रयास करें ऐसा लोगों का सोचना है कि लॉकडाउन 14 अप्रैल को खुल जाएगा मगर देश में प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण दुकानदारों ने पोस्टर लगा रखा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Shopkeepers paste banner posters on stores, so that customers do not bother unnecessarily


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/shopkeepers-paste-banner-posters-on-stores-so-that-customers-do-not-bother-unnecessarily-127144866.html

No comments:

Post a Comment