प्रदेश में कोरोना के हालात में सुधार हो रहा है। ग्वालियर और शिवपुरी में अब एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं है। 50 प्रतिशत से अधिक जिले कोरोना मुक्त हैं। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को मंत्रालय में कही। वे प्रदेश की स्थिति और व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने लॉकडाउन में अति आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर ई-कॉमर्स वाहनों की पूर्व में दी गई छूट को निरस्त करने के निर्देश दिए।
चौहान ने डीजीपी विवेक जोहरी को निर्देश दिए कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में तैनात पुलिस कर्मियों को सभी आवश्यक सुविधाएं, मास्क, सैनिटाइजर आदि उपलब्ध कराए जाएं। जिलों में लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन हो। आवश्यक वस्तुओं से संबंधित किराना आदि की दुकानें कम समय के लिए न खोली जाएं। इससे उन दुकानों पर भीड़ हो सकती है। ये दुकानें 10 से 12 घंटे तक खुलें। साथ ही कृषि उपकरणों आदि की दुकानें खुली रहें। जिलों की सीमा पर लोगों की स्क्रीनिंग आदि की पुख्ता व्यवस्था संबंधित कलेक्टर सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री निर्देश दिए कि किराना आदि आवश्यक वस्तुओं की जनता को आपूर्ति के लिए छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहित किया जाए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/in-the-review-meeting-the-cm-said-the-situation-in-the-state-is-improving-strictly-follow-the-lockdown-127202105.html
No comments:
Post a Comment