क्वारेंटाइन किए संदिग्ध संक्रमित लोगों से अपनों ने दूरी बना ली, पड़ोसी बात नहीं कर रहे हैं और दूध-सब्जी व किराना वाले भी घर जाने से घबरा रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए पुलिस आगे आई है। एसएसपी सचिन अतुलकर ने 10 टीम रविवार को रवाना की। आठ टीम क्वारेंटाइन लोगों के घर पर पहुंचेगी और उन्हें दूध, सब्जी व किराना से लेकर अन्य मदद की जरूरत होगी तो वह मुहैया कराएगी।
एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान ने रविवार को तीन बत्ती चौराहा से सभी टीम को रवाना करते हुए बताया ऐसा किए जाने के पीछे दो उद्देश्य हैं, पहला यह कि क्वारेंटाइन किए व्यक्ति को मदद मिलेगी, साथ ही उसके मन में जो भय व घबराहट इस समय बनी हुई है, वह दूर होगी। दूसरा यह कि मदद मिलने के चलते वह बाहर नहीं घूमेगा, जिससे अन्य लोग संक्रमित होने से बचेंगे। एएसपी सिंह ने बताया आठ टीम क्वारेंटाइन लोगों की मदद के लिए होगी।
क्वारेंटाइन लोग घर से बाहर दिखे तो केस दर्ज होगा
दो गाड़ियाें में सीसीटीवी लगे हैं, जिसकी माॅनिटिरिंग दो टीम करेगी। इस टीम का काम शहर के कंटेनमेंट क्षेत्र के अंदर जाकर निगरानी करना होगा। टीम वैन के अंदर ही रहेगी लेकिन उसमें लगे कैमरे एरिया की गलियाें को कवर करेंगे जो उसमें बाहर घूमते कैद होगा उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/neighbors-have-also-made-distance-from-quarantined-people-home-delivery-is-not-being-done-now-eight-teams-of-police-will-deliver-vegetables-milk-and-grocery-to-their-homes-127202093.html
No comments:
Post a Comment