Friday, April 24, 2020

सब्र, इबादत और रहमत का महीना रमजान शुरू, घर-घर होगी कुरआन की तिलावत

सब्र, इबादत, रहमत, हमदर्दी और नेकी का महीना रमजान शनिवार शाम को चांद दिखाई देने के साथ शुरू हो गया। इस महीने में एक के बदले 70 नेकियों का सवाब मिलेगा। मुस्लिम समुदाय के लोग एक महीने तक रोजे रखकर घर पर कुरआन की तिलावत, पांचों वक्त की नमाज व तरावीह अदा करेंगे। करीब 40 डिग्री तापमान में 15 घंटे भूखे रहकर अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा की जाएगी।
लॉकडाउन के कारण मसजिदों में 2 से 5 लोगों को ही नमाज अदा करने की इजाजत है। इस कारण घरों पर ही नमाज अदा कर रहे हैं। इस बार मसजिदों सहित घरों पर सामूहिक रोज इफ्तार या सेहरी नहीं करवा सकेंगे। इस महीने में रोजेदार को इफ्तार करवाने वाले के गुनाहों की बख्शीस हो जाती है। भूखे को खाना खिलाने पर अल्लाह कयामत के दिन उसे खाना व पानी पिलाएगा। इसके बाद वह जन्नत में जाने तक प्यास नहीं रहेगा। लॉकडाउन को देखते हुए मसजिदों के इमाम व कमेटियों ने मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि घर पर रहकर ही इबादत करें। सोशल डिस्टेंस का व प्रशासन की गाइडलाइन का पालान करें।

रो-रो कर अल्लाह से दुआ करें कि महामारी से जल्द छुटकारा मिले
शहर काजी मौलाना सद्दाम हुसैन अत्तारी ने कहा कि रमजान इबादत व रहमत का महीना है। रोजे रखें और कुरआन की तिलावत कर अल्लाह से दुआ करें कि इस महामारी से जल्द छुटकारा मिले। लॉकडाउन के दौरान रमजान महीना प्रशासन के द्वारा दिए गए निर्देशों की पालना करें। माहे रमजान में मस्जिदों की जगह घरों में सभी नमाज अदा करेंगे। घर या मसजिदों में इफ्तार व सेहरी का सामूहिक आयोजन नहीं करें। इसकी राशि गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए राशन की व्यवस्था करें। तरावीह की नमाज भी घर पर अदा करें।

सब्र के साथ जीना सिखाता है रमजान : दुर्रानी
शहाबुद्दीन दरगाह कमेटी के सदर मुन्ना दुर्रानी ने कहा कि रमजान का महीना गरीबों के प्रति हमदर्दी के साथ इबादत करने का महीना है। जो कठिन से कठिन परिस्थतियों में भी सब्र के साथ जीना सिखाता है। इस बार देश ही नहीं पूरे विश्व में जो महामारी फैली है इसके कारण रमजान महीने की सभी नमाजें मस्जिदों की जगह घरों में ही अदा की जाएगी। सभी अपने अपने घरों में इबादत कर अल्लाह के रो-रो कर दुआ करें। गुनाहों से माफी मांगे, अमन-चैन के साथ इस महामारी से जल्द निजात दिलाए। समाज के सभी लोग लॉकडाउन की गाइडलाइन व सोशल डिस्टेंस का पालन करें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ramadan starts the month of patience, prayer and Rehmat, Quran will be a door-to-door


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/neemuch/news/ramadan-starts-the-month-of-patience-prayer-and-rehmat-quran-will-be-a-door-to-door-127235055.html

No comments:

Post a Comment