Thursday, April 30, 2020

दिनभर तेज धूप के बाद बरसे बादल

नगर में सुबह से तेज धूप निकली हुई थी। शाम 5 बजे बारिश होने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। तेज धूप के बाद शाम को मौसम बदला। करीब 10 मिनट तक बारिश हुई। इससे गर्मी में लोगों को राहत मिली। बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। खेतों में रखी फसलें व मवेशियों का चारा भीग गया। सनावद में भी दोपहर बाद तेज हवा चली। बादलों का डेरा भी जमा रहा लेकिन बारिश नहीं हुई। ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Clouds rained after strong sunlight throughout the day


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/balwada/news/clouds-rained-after-strong-sunlight-throughout-the-day-127261043.html

No comments:

Post a Comment