Saturday, April 25, 2020

किशोरी को ताऊ ने चांटा मारा, गुस्से में लगाई फांसी

जेड पंप पर पानी भरने गई किशोरी अंजलि तोमर को उसके ताऊ ब्रजरात तोमर ने पानी भरने से रोका और चांटा मार दिया। बेइज्जती से सदमे में आई लड़की ने शनिवार की सुबह 8.30 बजे अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
सिलावली पंचायत के परमाल सिंह का पुरा में रहने वाले सोनू उर्फ शैलेन्द्र तोमर की बेटी अंजलि (16)ने शनिवार को सुबह 8 बजे घर के कमरे में फांसी का फंदा बनाया और झूल गई। मृतका के पिता शैलेन्द्र तोमर ने नगरा पुलिस को बताया कि दो दिन पहले 23 अप्रैल को उनकी बेटी अंजलि व मेरी पत्नी शामिलाती जेड पंप पर पानी भरने गई तो हमारे बड़े भाई ब्रजराज तोमर ने कहा कि उसे चांटा मार दिया और दरवाजे से भगा दिया। चांटा मारने की घटना से अंजलि सदमे में आ गई। उसने खाना नहीं खाया और शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस इस मामले में मौत से जुड़े कारणों की जांच कर रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Tau slapped teenager, hanged in anger


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/tau-slapped-teenager-hanged-in-anger-127241705.html

No comments:

Post a Comment