Monday, April 6, 2020

हनुमान जयंती कल, मंदिरों के पट रहेंगे बंद, घर में ही करें आराधना


चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को हनुमान जयंती मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि 7 अप्रैल मंगलवार दोपहर 12:02 बजे से प्रारंभ होकर 8 अप्रैल बुधवार सुबह 8:05 बजे तक रहेगी। पूर्णिमा व्रत 7 अप्रैल मंगलवार को रखा जाएगा और हनुमान जयंती 8 अप्रैल बुधवार को मनाई जाएगी।

कोरोना वायरस के संक्रमण के भय के कारण पड़ाव स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, रोकड़िया सरकार सहित शहर के प्रमुख हनुमान मंदिरों के पट बंद रहेंगे। इससे भक्त घर मंे ही रहकर हनुमान जी की पूजा करेंे। इस दिन हनुमान जी के साथ प्रभु श्री राम की पूजा भी की जाती है। शास्त्रों के अनुसार भगवान राम ही हनुमान जी के आराध्य हैं और हनुमान जी भगवान शिव के 11वें रूद्र अवतार हैं। इसलिए कहा जाता है कि हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए भगवान राम की भक्ति भी करनी चाहिए। माना जाता है कि त्रेता युग में पूर्णिमा के दिन हनुमान जी का जन्म हुआ था। अभिजित मुहूर्त में हनुमान जी की पूजा करना अत्यंत शुभ रहेगा।

घर मे रहकर ऐसे करें पूजा: उत्तर-पूर्व दिशा में चौकी पर लाल कपड़ा रखें। हनुमान जी के साथ श्री राम जी के चित्र की स्थापना करें। हनुमान जी को लाल और राम जी को पीले फूल अर्पित करें। इसके अलावा हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए तिल के तेल में नारंगी सिंदूर घोलकर चढ़ाएं। वहीं हनुमान जी को चमेली की खुशबू या तेल और लाल फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। घर में अपने परिवार के साथ हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। उसके पश्चात हनुमान जी की आरती करें। हनुमान जी को अर्पित करने वाले प्रसाद में चना व गुड़ का उपयोग करें।

श्री राम हनुमान रथयात्रा और भंडारा स्थगित

गोलपाड़ा स्थित श्री बालाजी मंदिर से निकाली जाने वाली विशाल राम-हनुमान रथयात्रा के साथ विभिन्न कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया गया है। इस बार मंदिर पर भंडारा भी आयोजित नहीं किया जाएगा। हनुमान जयंती पर बालाजी सरकार का चोला चढ़ाया जाएगा। इसके बाद उनका विशेष शृंगार होगा। मंदिर में सिर्फ चरण सेवक जगवीर सिंह तोमर और समिति के कुछ सदस्य ही रहेंगे। इसके अलावा गरगज के हनुमान मंदिर, बहोड़ापुर स्थित बालाजी सरकार मंदिर, टंकी वाले हनुमान मंदिर सहित तमाम मंदिरों में भक्तों का प्रवेश निषेध रहेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-hanuman-jayanti-tomorrow-temples-will-be-closed-worship-at-home-071655-6984243.html

No comments:

Post a Comment