Saturday, April 11, 2020

राशन देकर बच्चों के अभिभावकों से समूह संचालक बोले- घर पर ही बनाएं भोजन

सिलवानी में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण 21 दिनी लॉकडाउन के चलते सभी स्कूलों को सरकार के आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। स्कूल बंद हो जाने से दर्ज बच्चों ने स्कूल आना बंद कर दिया है। लेकिन प्रदेश सरकार की मंशानुसार स्कूलों में दर्ज बच्चों के घरों तक स्व
सहायता समूहों के द्वारा मध्यान्ह भोजन की सामग्री पहुंचाई जा रही है। कोरोना संक्रमण के कारण लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद है। जिसके कारण बच्चे अपने घर पर रह कर ही शासन के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से 12 बजे तक रेडियो कार्यक्रम के द्वारा अपनी पढ़ाई कर रहे हैं। शाला स्तर पर ग्रुप भी बनाया गया है इस बनाए गए ग्रुप में पालकों व शिक्षकों को भी जोड़ा गया है। इसी के माध्यम से बच्चे घर पर ही अध्यापन कार्य कर रहे हैं।
कार्तिकेय स्व सहायता समूह के अध्यक्ष व सचिव के द्वारा शाला में अध्ययनरत बच्चों को खाद्यान्न का वितरण किया गया। स्व सहायता समूह को यह खाद्यान्न शासन के द्वारा निर्धारित शासकीय उचित मूल्य की दुकान से उपलब्ध कराया जाता है। बीआरसी शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रतिदिन शाला प्रभारियों से रेडियो के माध्यम से संचालित अध्यापन कार्यक्रम तथा मध्यांह भोजन के खाद्यान्न वितरण की जानकारी प्राप्त की जाती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Group operators spoke to the parents of the children by giving ration - make food at home


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/group-operators-spoke-to-the-parents-of-the-children-by-giving-ration-make-food-at-home-127151109.html

No comments:

Post a Comment