Monday, April 20, 2020

ललितपुर जिले के युवक की चंदेरी कड़राना में हत्या

चंदेरी थाना अंतर्गत ग्राम कड़राना में एक युवक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस युवक की हत्या की गई वह कड़राना में अपने मामा के यहां पर आया हुआ था। लॉकडाउन के दौरान मप्र-उप्र की सीमाएं सील होने के बाद यूपी का युवक जिले में कैसे पहुंचा ये भी पुलिस जांच का विषय बना हुआ है। फिलहाल युवक का शव पीएम कराने के बाद यूपी भेज दिया गया। हत्या के इस मामले की जो एफआईआर पुलिस ने दर्ज की है उसके मुताबिक भगत सिंह बुंदेला निवासी गोना तहसील पाली खाना नाराहट जिला ललितपुर ने पुलिस को बताया कि उसकी सुसराल कड़राना चंदेरी में है। उसका बेटा सत्येन्द्र अपने मामा बलराम सिंह परमार के यहां नवरात्रि में आया था वहां उनके बेटे ने गांव के ही गोपाल सिंह परमार को वीडियो दिखाई थी जिसमें गोपाल और गांव के देवीसिंह की लड़ाई हो रही है।

इस पर गोपाल सिंह, भगत सिंह, जितेन्द्र सिंह, बुधभावन सिंह, सेंधपाल सिंह और भगत सिंह ने उनके बेटे सत्येन्द्र को कहा था कि कड़राना में गुंडागर्दी नहीं चलेगी। वीडियो डिलीट कर दे। यह बात सत्येन्द्र ने वापस यूपी अपने गांव पहुंचकर उसके पिता को बताई थी। रविवार की शाम उसके बेटे सत्येन्द्र ने शाम को करीब 4 बजे फोन कर बताया कि वह भगत सिंह के साथ अपने मामा से मिलने कड़राना जा रहा हूं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth of Lalitpur district murdered in Chanderi Kadrana


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/youth-of-lalitpur-district-murdered-in-chanderi-kadrana-127207921.html

No comments:

Post a Comment