Monday, April 20, 2020

झागर में ड्रिप लगाते फर्जी डिग्रीधारी डॉक्टर को पकड़ा, दवाएं भी जब्त

बमोरी के पाटन, अकोदा में अवैध रूप से चल रही दो क्लीनिकों को सील करने के बाद सोमवार को झागर में कार्रवाई की गई। तहसीलदार मोहित जैन ने एक क्लीनिक में मरीज को ड्रिप लगाते हुए कथित डॉक्टर को पकड़ा। मौके पर ही पुलिस बुलाई गई।
इसके बाद इसके संचालक पर धारा 144 के उल्लंघन और वहीं मप्र आयुर्विज्ञान अधिनियम 1987 की धारा 24 के तहत भी प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा दो दिन पहले पाटन और अकोदा में अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने वाले कथित डॉक्टरों पर भी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस, प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को बंद कर कथित डॉक्टर भाग निकले हैं।
झागर में तहसीलदार ने पकड़ा

बमोरी तहसील की ग्राम पंचायत में बेखौफ होकर एक युवक लंबे समय से क्लीनिक का संचालन कर रहा था। तहसीलदार मोहित जैन ने इसके संचालक संतोष किरार को पकड़ा। इसके बाद पुलिस को बुलाकर कार्रवाई कराई। क्लीनिक संचालक के पास एलोपैथिक पद्धति से इलाज करने की कोई डिग्री नहीं थी।यहां से पुलिस ने दवाइयां भी जब्त की हैं। संचालक के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के मामले में 188 और मप्र आयुर्विज्ञान अधिनियम 1987 की धारा 24 के तहत प्रकरण भी दर्ज किया है।जिले के राघौगढ़, चांचौड़ा, आरोन और गुना ब्लॉक में भी कथित डॉक्टरों ने क्लीनिक संचालित की हुई हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Doctor caught fake degree in drip, arrested, drugs also seized


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/guna/news/doctor-caught-fake-degree-in-drip-arrested-drugs-also-seized-127207949.html

No comments:

Post a Comment