Sunday, April 19, 2020

हॉट स्पॉट पर पुलिस तैनात लेकिन कोई रोकटोक नहीं, बिना मास्क के घूम रहे लोग

किसी भी क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज निकलने पर शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि मरीज के घर को एपी सेंटर मानते हुए 3 वर्ग किमी एरिया को हॉट स्पॉट घोषित कर निगरानी बढ़ा दी जाए। इस क्षेत्र में न तो लोगों का आवागमन हो सकेगा और न ही वाहनों का। शहर में 5 लोग अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि वे ठीक होकर घर जा चुके हैं। इनमें से 4 मरीज तो बीते रोज ही ठीक होकर घर पहुंचे हैं। इन लोगों के क्षेत्र को संवेदनशील मानते हुए हॉट स्पॉट घोषित किया गया है। इसके बावजूद लोग घरों में नहीं बैठ रहे हैं। दैनिक भास्कर टीम ने रविवार को जब इन क्षेत्रों का जायजा लिया तो यहां नियम टूटते नजर आए।
न्यू विजय नगर निवासी लता को कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई थी। वह इलाज कराकर शनिवार को ही अपने घर पहुंचीं हैं। भास्कर टीम जब यहां पहुंची तो देखा कि विजय नगर को जाने वाली गली के बाहर बैरिकेड्स रखे हैं जिसके पास तीन पुलिस कर्मी बैठे थे। ये पुलिस कर्मी मोबाइल देखने में व्यस्त थे।
मोहल्ले में लोगों की आवाजाही हो रही थी। इन्हें रोकना तो दूर वह यह भी नहीं पूछ रहे थे कि वह जा कहां रहे हैं। कुछ लोग तो पुलिसकर्मियों के सामने ही बिना मास्क के बाइक पर बैठकर निकल गए। विजय नगर के अंदर जगह-जगह लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे थे। इतना ही नहीं 5-6 लोग एक जगह बैठकर बातचीत भी कर रहे थे। यही स्थिति ढोली बुआ का पुल और सिंधिया नगर की भी
नजर आई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Police stationed at hot spots but no restriction, people walking without masks


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/police-stationed-at-hot-spots-but-no-restriction-people-walking-without-masks-127201776.html

No comments:

Post a Comment