Tuesday, April 28, 2020

पावर प्लांट पर लगी मशीन जली, दो दिन से नगर में नहीं पहुंचा पानी

नगर में पिछले दो दिनों से जलापूर्ति नहीं हो रही है। महिलाओं को लॉकडाउन के दौरान हैंडपंप पर पानी भरने जाना पड़ रहा है। पावर प्लांट के पास लगी हॉस पावर की मशीन जल जाने से यह समस्या बनी है। यह 50 हॉस पावर की मशीन इंदौर जिले के अलावा अन्य जिले नहीं मिलने से परेशानी खड़ी हो गई है।
उर नदी के पास बने पावर प्लांट की मशीन खराब होने से नगर परिषद पलेरा के 15 वाडों में पिछले दो दिनों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। लोगों को हैंडपंप पर पानी भरने जाना पड़ता है। पानी की अचानक परेशानी पड़ने से हैंडपंप पर लाेगों की भीड़ जुटने लगी। पानी के लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। महिलाएं पानी के लिए अलग-अलग हैंडपंपों जा रही हैं। ऐसे में महिलाएं लाॅकडाउन का पालन नहीं कर पा रही है। प्रेमनारायण नायक ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही पानी की समस्या बनने लगी है। ऐसे में घरों में पानी की ज्यादा खपत हो रही है। अनिल गुप्ता ने बताया कि पानी की अगर जल्द ही समस्या खत्म होती है तो ठीक है, नहीं तो नगर के लोग पानी के लिए परेशान होते रहेंगे। नगर में पानी की सप्लाई रोजाना की जाती थी।
इंदौर जिले के अलावा मशीन कहीं नहीं उपलब्ध : उर नदी के पास पानी का पावर प्लांट बना हुआ है। जहां पर 50 हॉस पावर की मशीन लगी हुई थी, लेकिन अचानक मशीन जल जाने से पावर प्लांट से पानी सप्लाई होना बंद हो गया। जिससे नगर में पानी की सप्लाई पूरे तरीके से ठप हो गई है। यह 50 हॉस पावर की मशीन इंदौर जिले में मिलती है, लेकिन इंदौर हॉट स्पॉट में आने से सील है। ऐसे में वहां से मशीन आना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
मुख्यालय पर नहीं रहते सीएमओ: नगर परिषद पलेरा के सीएमओ मुरलीधर शुक्ला का निवास छतरपुर में है। जो मुख्यालय पर पिछले कई दिनों से नहीं है। उनके न होने से नपा में लगातार अव्यवस्थाएं बन रही है। आम नागरिक सीएमओ से संपर्क करना चाहते है तो संपर्क नहीं कर पाते। ऐसे में लॉक डाउन में आने वाली समस्याएं को नजरअंदाज कर दिया जाता है और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उनके स्थान पर किसी को चार्ज भी नहीं दिया गया।
^सब इंजीनियर वीरेंद्र पटेल का कहना है कि प्लांट पर लगी 50 हॉस पावर की मशीन जल गई है। जो इंदौर में मिलती है, लेकिन इंदौर बंद होने के कारण मशीन आना मुश्किल है। जिस पर ग्वालियर से 25 हॉस पावर की मशीन को मंगवाने की व्यवस्था बनाई जा रही है। जिस पर एक दिन छाेड़ एक दिन पानी सप्लाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Machine on power plant burnt, water did not reach the city for two days


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/machine-on-power-plant-burnt-water-did-not-reach-the-city-for-two-days-127256458.html

No comments:

Post a Comment