Friday, April 10, 2020

शॉर्ट सर्किट से फसल में लगी आग, ग्रामीणों ने बुझाई

बेगमगंज में गर्मियों का मौसम शुरू होते ही आग लगने की घटनाएं सामने आने लगी है। कहीं शॉर्ट सर्किट से तो कहीं नरवाई की आग से घटनाएं सामने आ रही है। शुक्रवार को सेमरा और टीला बुजुर्ग गांव में आग लग गई, जिससे किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार टीला बुजुर्ग में इंद्राज सिंह दांगी के खेत में कटी रखी व खड़ी गेहूं की फसल में शॉर्ट सर्किट से आग लग गईं ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, फिर भी करीब 6 एकड़ की फसल जल कर राख हो गई। दूसरी घटना सेमरा में हुई है। एक किसान ने हार्वेस्टर से दस एकड़ की फसल कटवाई और उसके बाद मूंग की बोवनी करने के उद्देश्य से नरवाई में आग लगा दी, जो आसपास के खेतों में पहुंच गई, जहां किसानों की कटी हुई फसल रखी थी, जिससे हड़कंप मच गया और किसान खेतों को बखकर कर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। तत्काल डायल 100 पर काल किया, जिससे समय पर नगर पालिका की दमकल पहुंच गई और बढ़ती हुई नरवाई की आग पर काबू पा लिया, जिससे किसानों की फसल जलने से बच गई। जबकि खेत मालिक का कहना है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। इस संबंध में तहसीलदार निकिता तिवारी का कहना है कि पटवारी को मौका मुआयना करने ग्राम सेमरा भेजा गया है यदि यह पाया जाता है कि नरवाई की आग से आग अन्य खेतों में पहुंची तो किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Crop fire due to short circuit, villagers extinguished


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/raisen/news/crop-fire-due-to-short-circuit-villagers-extinguished-127144852.html

No comments:

Post a Comment