Wednesday, April 1, 2020

लॉकडाउन ने बसाया ट्रांसपोर्ट नगर में मिनी भारत

ट्रक बना है घर

जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के मेघराम यहां 15 दिन से रुके हुए हैं। अपने क्लीनर और दूसरों ड्राइवरों के साथ उनका अच्छा तालमेल हैं। मेघराम ने डीबी स्टार काे बताया कि भले ही हम लोग घर नहीं जा पा रहे लेकिन इस जिंदगी का भी अपना मजा है। परिवार से फोन पर बात हो जाती है और आधा किलोमीटर के दायरे में घूमकर टाइम काट लेते हैं।

लुधियाना के अजय कुमार का कहना है कि बाजार बंद है इसलिए कहीं जाते नहीं, लेकिन सब लॉकडाउन से खुश हैं। उनका मानना है कि भले ही उनको आर्थिक रूप से नुकसान हैं लेकिन लोगों की जान तो बच जाएगी। उनका कहना है जिंदगी में कुछ न कुछ नया अनुभव मिलता है।

ट्रक में बैठकर शेविंग करते अजय कुमार।

जबलपुर के गणेश खाना बनाते हुए।

जम्मू के ड्राइवर अपने साथियों के साथ खाना बनाने की तैयारी करते हुए।

ट्रांसपोर्ट नगर में रहने वाले ड्राइवरों के लिए ट्रक ही इस समय घर बना हुआ है। रोजमर्रा के दिनचर्या के लिए ही वे ट्रक से बाहर निकलते हैं। ट्रक में मोबाइल पर वीडियो देखकर या एफएम पर गाने सुनकर टाइम काट लेते हैं। रोजाना अपना जरूरत का सामान खरीदते हैं।

लॉकडाउन के चलते ट्रांसपोर्ट नगर में नया भारत बस गया है। यहां कश्मीर से लेकर तमिलनाडु, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, उड़ीसा सहित कई राज्यों के 50 से अिधक ट्रक ड्राइवर व क्लीनर अपने वाहनों के साथ यहां फंस गए हैं। घर पहुंचने की जल्दबाजी छोड़ ये सब यही सोशल डिस्टेंस के नियमों का पालन करते हुए रह रहे हैं। इन सभी ने अपने स्तर पर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था कर ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news lockdown created mini india in transport nagar
Gwalior News - mp news lockdown created mini india in transport nagar
Gwalior News - mp news lockdown created mini india in transport nagar


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-lockdown-created-mini-india-in-transport-nagar-070639-6954485.html

No comments:

Post a Comment