Wednesday, April 1, 2020

साेशल डिस्टेंस के साथ निरीक्षण : ज्ञानाेदय छात्रावास में 64 रूम के क्वारेंटाइन सेंटर की व्यवस्थाएं देखने पहुंचे कलेक्टर और एसपी


_photocaption_होशंगाबाद| बीटीआई रोड स्थित ज्ञानोदय आवासीय छात्रावास में बाहर से आए लाेगाें अाैर कोरोना संभावित मरीजों के उपचार के लिए बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर का बुधवार काे कलेक्टर धनंजय सिंह अाैर एसपी संताेष सिंह गाैर ने निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कहा- क्वारेंटाइन हाेने वाले लोगों के लिए भोजन की भी सुविधा रहेगी। ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में बाहर से आए एवं कोरोना संभावित मरीजों के लिए 64 रूम के क्वारेंटाइन सुविधा की व्यवस्था है। इसमें राज्‍य के बाहर से एवं जिले के बाहर से आए व्‍यक्ति 14 दिन तक रुक सकेंगे। मरीजों के स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण के लिए चिकित्‍सा दल की ड्यूटी रहेगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम आदित्‍य रिछारिया, एसडीओपी मोहन सारवान, सिविल सर्जन डॉ. रविन्‍द्र गंगराडे, तहसीलदार शैलेंद्र बडोनिया सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित रहें।*photocaption*



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Hoshangabad News - mp news inspection with special distance collectors and sps visit to see arrangements of 64 room quarantine center in the knowledgeable hostel


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-inspection-with-special-distance-collectors-and-sps-visit-to-see-arrangements-of-64-room-quarantine-center-in-the-knowledgeable-hostel-071513-6955769.html

No comments:

Post a Comment