Wednesday, April 22, 2020

टीबी अस्पताल से 5 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, स्टाफ ने तालियां बजा दी विदाई

एमआर टीबी अस्पताल से बुधवार को पांच मरीज डिस्चार्ज कर दिए गए। डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। टाटपट्टी बाखल की 62 वर्षीय खुर्शीद बानो पॉजिटिव होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौटीं। उन्होंने बताया- जब पता चला कि मैं पॉजिटिव हूं तो ऐसा लगा जैसे मेरी पूरी दुनिया ही खत्म हो गई। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और डॉक्टरों ने हौसला बढ़ाया। डिस्चार्ज होने वालों में खरगोन के मो. ताकी (75), निलोफर बी (36), मो. जुनैद(16) और मो. उसैन (13) भी हैं।

कहा कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगी और आज मैं कोरोना निगेटिव होने के साथ ही पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौट रही हूं। उन्होंने हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं बारे में कहा कि यहां कि व्यवस्थाएं बहुत बढ़िया थीं। डॉक्टर, नर्स सहित पूरे स्टाफ ने बहुत देखभाल की। खरगोन के मोहम्मद ताकी (75), निलोफर बी (36), मोहम्मद जुनैद(16) और मोहम्मद उसैन (13) स्वस्थ होकर घर लौटे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डॉक्टर्स व अन्य स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी। टाटपट्टी बाखल की 62 वर्षीय खुर्शीद बानो पॉजिटिव होने के बाद पूरी तरह से स्वस्थ होकर घर लौटीं


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/5-patients-return-home-after-recovering-from-tb-hospital-staff-farewell-127221262.html

No comments:

Post a Comment