Sunday, April 26, 2020

तेज हवा के साथ 55 मिनट बारिश

रविवार को दोपहर में अचानक मौसम बदला। सुबह से तेज धूप दोपहर में आंधी के साथ बारिश हुई। 55 मिनट तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। इससे खेत में रखा गेहूं भीग गया। दोपहर 3.15 बजे से 4.10 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुक कर करीब एक घंटे तक हल्की बारिश होती रही। जिनिंग परिसर में रखा कपास भी गीला हो गया। उधर, धनोरा में भी करीब 10 मिनिट रिमझिम बारिश हुई। बड़वानी में रविवार अधिक. पारा 40.4 व न्यूनतम 21.0 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान कम नहीं होगा।

पश्चिमी विक्षाेभ के कारण हो रही बारिश
कृ़षि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. डीके तिवारी ने बताया मध्यप्रदेश के मध्य क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। इस कारण जिले में कहीं-कहीं हल्के बादल छाएंगे। उन्होंने बताया हवा की गति 22 किमी प्रति घंटा रह सकती है। अभी 16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही है। अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। अधिकतम तापमान 45.0 और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
55 minutes of rain with strong wind


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/pansemal/news/55-minutes-of-rain-with-strong-wind-127247454.html

No comments:

Post a Comment