Saturday, April 25, 2020

शिकायत लिखने के हवलदार ने लिए 500 रुपए, एसपी ने हटाया

पीड़ित से 500 रुपए वसूलने वाले प्रधान आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसपी ने उसे पहाड़गढ़ थाने से हटा दिया है और निरार थाने भेज दिया है।
खाई का पुरा के रहने वाले बनवारी कुशवाहा के साथ मारपीट हुई। सरपंच की सूचना पर पुलिस उसे पहाड़गढ़ थाने ले आई। थाने में प्रधान आरक्षक धमंडी सिंह ने अपराध दर्ज न कर अदमचेक काट दी। इसके लिए भी उससे 500 रुपए ले लिए। इस पूरे मामले की शिकायत जब पुलिस अधीक्षक डाॅ. असित यादव के पास पहुंची तो उन्होंने शिकायत की प्रारंभिक जांच कराने के बाद हवलदार को पैसे लेने के मामले में दोषी पाया। एसपी ने हवलदार घमंडी को थाने से हटा दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Havildar took 500 rupees for writing complaint, SP removed


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/morena/news/havildar-took-500-rupees-for-writing-complaint-sp-removed-127241701.html

No comments:

Post a Comment