Friday, April 3, 2020

बैंकों में 500 रुपए लेने पहुंची महिलाएं बिना मास्क वालों को भेज दिया वापस


कोरोना महामारी में घर खर्च के लिए महिलाओं के जन-धन खातों में 500 रुपए डलने लगे हैं। लॉकडाउन में ग्राहकों की कमी से सूनी बैंकों में शुक्रवार को सुबह से रकम निकालने और पूछताछ करने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। सरकारी बैंकों की शाखाओं और कियोस्क से करीब छह हजार महिलाओं को रकम दी गई। ग्वालियर में महिलाओं के जन-धन खातों की संख्या डेढ़ लाख है। महिलाओं की भीड़ को कम करने जन-धन खातों को पांच भागों में बांटा है। जिन खातों का अंतिम अंक 0 से 1 तक है उन्हें शुक्रवार को 500 रुपए दिए गए। जो महिलाएं मास्क लगाकर नहीं आई थीं उन्हें वापस कर दिया गया।

जिन खातों का अंतिम अंक 2 आैर 3 है शनिवार को उनमें ही डाली जाएगी रकम

जिन खातों का अंतिम अंक 2 से 3 तक है। शनिवार को ऐसे खातों में रकम डाली जाएगी। इसके अलावा 4 से 5 अंतिम अंक वाले खातों में 7 अप्रैल, 6 से 7 अंक वाले खातों में 8 अप्रैल एवं जिन खातों का अंतिम अंक 8 से 9 है उनमें 500 रुपए 9 अप्रैल को डाले जाएंगे।

रकम खातों में जमा रहेगी, जब जरूरत हो तब निकालें



लाॅकडाउन के दौरान खाते से रुपए निकालने के लिए इंदरगंज स्थित बैंक आॅफ इलाहाबाद के बाहर खड़े लोग ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Gwalior News - mp news women who came to the bank to take 500 rupees sent back those without masks


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-women-who-came-to-the-bank-to-take-500-rupees-sent-back-those-without-masks-071106-6966371.html

No comments:

Post a Comment