शुक्रवार काे दिन का तापमान 40.1 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में तपिश रही। शाम काे कुछ इलाकाें में बूंदाबांदी भी हुई। कहीं- कहीं बादल भी छाए रहे। गुरुवार रात सीजन में सबसे ज्यादा तपी। शुक्रवार शाम कराेंद, अयाेध्यानगर, काेकता, गांधी नगर, पटेल नगर सहित आसपास के कई इलाकाें में बूंदाबांदी हुई।
रात का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया।गुरुवार के मुकाबले इसमें 3.2 डिग्री का इजाफा हुआ। सीजन में पहली बार दिन का तापमान लगातार दाे दिन 40 डिग्री के पार रहा। गुरुवार को पारा 40.2 डिग्री पर था। गुजरात से आ रही गर्म हवा के कारण तपिश भी बढ़ी है। हवा की रफ्तार 28 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/day-temperature-4010-tpa-city-throughout-the-day-evening-drizzle-occurred-in-many-areas-127189143.html
No comments:
Post a Comment