दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, आगरा, मथुरा और जयपुर से सबसे अधिक बुंदेलखंड के मजदूरों का पलायन लॉक डाउन के दौरान हुआ है। 22 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक लगभग 35 हजार मजदूरों ग्वालियर आए हैं, जिन्हें बसों से परिवहन विभाग ने टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, झांसी, भिंड, मुरैना, इटावा, दमोह, ललितपुर, निवाड़ी, दतिया, महू, झाबुआ और कटनी तक भेजा है। 13 दिनों के दौरान परिवहन विभाग ने 35 हजार मजदूर भेज हैं। इनमें से 5 हजार मजदूर ऐसे थे जो ट्रक के माध्यम से गए हैं। इनका रिकॉर्ड परिवहन विभाग के पास नहीं है। वहीं शुक्रवार को भी दिल्ली से मजदूरों ग्वालियर पहुंचे। हालांकि 13 दिन के दौरान सबसे कम मजदूर शुक्रवार को आए। करीब 70 मजदूरों को आरटीओ एमपी सिंह ने बस से टीकमगढ़ भिजवाया। आरटीओ के मुताबिक सबसे अधिक पलायन मजदूरों ने दिल्ली से किया है। इन मजदूरों में सबसे बुंदेलखंड क्षेत्र के मजदूर थे। हजारों मजदूर दिल्ली से ग्वालियर पैदल भी पहुंचे, जिन्हें बसों से संबंधित जिले तक भेजा गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-most-of-the-workers-of-bundelkhand-flee-send-30-thousand-by-bus-071005-6966384.html
No comments:
Post a Comment