Monday, April 27, 2020

2808 में से 2618 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य से कम में बिका, 190 क्विंटल को ही मिला बेहतर मूल्य

प्रशासन की अनुमति के बाद 22 अप्रैल से कृषि मंडी में गेहूं की खरीदी शुरू की गई है। रोज 4 से 5 गांवों के किसानों को अनुमति दी जा रही है। सोमवार को 5 गांवों के 105 किसान 2808 क्विंटल गेहूं लेकर मंडी में पहुंचे। यहां 2618 क्विटंल गेहूं समर्थन मूल्य से कम और 190 क्विंटल गेहूं समर्थन मूल्य के भाव में बिका।
सोमवार को खुली मंडी में दौलतपुरा, गोरखेड़ी, हैदरवास, गुर्जरदा, बुगलिया के 105 किसान मंडी में गेहूं लेकर पहुंचे। मंडी में कोरोना वायरस के चलते पुलिस की मौजूदगी में व्यापारियों व किसानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखा गया। गेहूं नीलामी के दौरान 2618 क्विंटल गेहूं 1680 से 1900 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। बाकी मात्र 190 क्विंटल गेहूं 1926 से 2091 रुपए प्रति क्विंटल में बिका। पहली बार मंडी खुलने के बाद किसानों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है। किसान अधिक होने के कारण 20 -20 किसानों को मंडी में प्रवेश देकर नीलामी की गई।

लॉकडाउन में पहली बार मंडी खुलने के बाद किसानों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा

दो दिन बाद खुली मंडी, 13 किसानों ने बेची उपज

शामगढ़ में दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को कृषि उपज मंडी खुली। सुबह 6 बजे से सुराखेड़ी, पत्तियांखेड़ी के 13 किसान उपज लेकर पहुंचे। सुबह 11 बजे गेहूं की नीलामी शुरू हुई। व्यापारियों, मंडी कर्मचारी एवं किसानों ने नीलामी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। सोमवार को 1621 से लेकर 1782 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव मिले। मंडी सचिव अरविंदसिंह दीक्षित ने बताया है कि सोमवार को 13 किसान आए और नाै ट्रैक्टर-ट्रॉली गेहूं की नीलामी हुई है।

मंडल अध्यक्ष ने कहा : बारदान का निर्धारित वजन ही काटे

भाजपा दलौदा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर अटोलिया ने सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल परिसर में चल रही समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं तुलाई के कट्टे का निर्धारित वजन ही काटने के निर्देश दिए। कर्ज की राशि की जानकारी उपशाखा प्रबंधक भगवती प्रसाद शर्मा से ली। खरीदी केंद्र प्रभारी राजेशकुमार शर्मा ने बताया कि नगरी में 154 किसानों से 4426 क्विंटल गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। 4050 क्विंटल गेहूं का परिवहन कर वेयर हाउस तक पहुंचाया जा चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Out of 2808, 2618 quintals of wheat sold below support price, only 190 quintals got better price


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/out-of-2808-2618-quintals-of-wheat-sold-below-support-price-only-190-quintals-got-better-price-127255354.html

No comments:

Post a Comment