मंडी में उमड़ रही भीड़ कम करने के लिए प्रशासन ने शनिवार को 2200 सब्जी व्यापािरयों के पास निरस्त कर दिया। तय किया गया कि अब सिर्फ 400 व्यापािरयों को ही इसकी इजाजत दी जाएगी। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर शनिवार से ही नए पास बनाना भी शुरू कर दिए गए।
दो दिन में सारे 400 पास बना भी दिए, लेकिन सोमवार को फिर हजारों व्यापारी पास की उम्मीद में माता मंदिर स्थित निगम मुख्यालय और फतेहगढ़ कार्यालय में सुबह 6 बजे ही पहुंच गए। घंटों तक लोग वहीं जमे रहे। सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी गई। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें खदेड़ा। गौरतलब है कि अब तक दो सब्जी व्यापारी संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से एक की मौत भी हो चुकी है। ऐसे में ये नासमझी भारी पड़ सकती है।
आपकी सब्जी-आपके द्वार.... छह मंडियों में रोज लगने लगी थी भीड़, संक्रमण का था खतरा
करोंद मंडी बंद होने के बाद निगम अफसरों ने व्यापारियों से बात की और उन्हें घर-घर सब्जी बेचने के लिए राजी किया। 100-125 व्यापारियों से काम शुरू हुआ। यह संख्या 2200 तक पहुंच गई। नतीजा छह स्थानों पर बनी मंडियों में रोजाना भीड़ लगने लगी और सोशल डिस्टेंसिंग मुश्किल हो गई । ईंटखेड़ी में एक व्यापारी के पॉजिटिव आने के बाद मंडी को बंद कर दिया गया। रातीबड़ मंडी भी बंद हो गई।
और फिर व्यापारियों की संख्या सीमित करने के लिए... नए सिरे से जारी किए पास
प्रशासन ने व्यापारियों की संख्या 400 तक सीमित करने का निर्णय लिया था और सभी के पास निरस्त कर दिए गए। इसके बाद ‘पहले आओ- पहले पाओ’ के आधार पर शनिवार और रविवार को दो दिन में 400 सब्जी कारोबारियों को पास जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद सोमवार को बड़ी संख्या में कारोबारी पास बनाने की मांग को लेकर इकट्ठा हो गए। करीब 11 बजे पुलिस को इन पर बल प्रयोग करना पड़ा।
सीधी बात :कमल सोलंकी, अपर आयुक्त, नगर निगम
सवाल : आखिर पास नए सिरे से क्यों बनाए जा रहे थे?
जवाब : सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए व्यापारियों की संख्या सीमित करने का निर्णय लिया गया। निर्धारित संख्या पूरी होने पर रविवार को ही पास बनाने का काम बंद कर दिया था।
सवाल : क्या यह पास ऑनलाइन नहीं बनाए जा सकते थे?
जवाब :ज्यादातर सब्जी व्यापारी इंटरनेट का उपयोग नहीं करते। उनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जटिल हो जाती।
सवाल :शेष व्यापारी भी पास मांग रहे हैं, अब क्या करेंगे?
जवाब :हमारे पास सभी व्यापारियों का डेटा उपलब्ध है। जरूरत पड़ने पर पास की संख्या बढ़ाई जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/to-reduce-market-congestion-2200-businesses-canceled-thousands-flocked-to-roads-to-build-new-ones-127255233.html
No comments:
Post a Comment