Monday, April 27, 2020

चंदन नगर के कोरोना पॉजिटिव कैदी के साथ एक ही वार्ड में रखे 16 कैदी, 9 संक्रमित; 7 कैदियों समेत 40 की रिपोर्ट बाकी

सेंट्रल जेल के 9 और कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ये सभी वे कैदी हैं, जिन्हें जेल के उस आइसोलेशन वार्ड में रखा था, जिसमें चंदन नगर का पॉजिटिव कैदी था। आठ कैदियों को क्वारेंटाइन किया है, जबकि एक कैदी जमानत पर गया है। अब उसे भी खोजकर क्वारेंटाइन करवाएंगे।
कैदी दिलीप आनंद राव, जितेंद्र सीताराम, शेख मोहसीन, पारस लखानी, जयगिरी घनश्याम, पंकज अमृतलाल, दीपक अशोक रतनलाल और कृष्णा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जेल अधीक्षक राकेश भांगरे ने बताया कि 8 कैदी पहले से अस्थायी जेल में क्वारेंटाइन हैं, जबकि कैदी शेख मोहसीन जा चुका है। ये सभी वे कैदी हैं, जो चंदन नगर 10वीं गली में रहने वाले कैदी नासिर के साथ एक आइसोलेशन वार्ड में थे। नासिर चंदन नगर पुलिस पर पत्थरबाजी के आरोप में जेल भेजा था। रासुका की कार्रवाई के बाद उसके बेटे जावेद को जबलपुर जेल में भेजा है। जावेद और नासिर के पॉजिटिव निकलने के बाद 15 अप्रैल को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 16 कैदियों की सैंप्लिंग करवाई थी। इन्हीं में से नौ पॉजिटिव निकले हैं।
संक्रमित को अलग रखते तो अन्य सुरक्षित रहते
आइसोलेशन वार्ड में सिर्फ नए और पैरोल से लौटने वाले कैदियों को रखा था। इनके लिए एक स्पेशल वार्ड तो बनाया था, लेकिन दोनोंे एक ही हाल में थे। सबके पलंग पास-पास थे, इसलिए नासिर से वार्ड में संक्रमण फैला। यदि नए कैदियों को अलग रखते तो संक्रमण नहीं फैलता।

संयोगितागंज थाना : सिपाही व सीएसपी का कर्मचारी पॉजिटिव, 12 सिपाही क्वारेंटाइन
रिपोर्ट के अनुसार संयोगितागंज थाने का सिपाही लोंकेद्र सिंह और सीएसपी पूर्ति अग्रवाल के कार्यालय में सीएम हेल्पलाइन का काम देखने वाला सिपाही मुन्ना यादव भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। इसके बाद सोमवार रात को सीएसपी भी अपनी जांच करवाने पहुंचीं। यह रिपोर्ट आने के बाद थाने के चार और सीएसपी कार्यालय के आठ सिपाहियों को मिलाकर कुल 12 पुलिस कर्मियों को क्वारेंटाइन कर दिया गया है। उधर एरोड्रम थाने के एक कांस्टेबल सुनील पटेल का भी सैंपल लिया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

जिला जेल : आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 12 कैदियों की सैंपलिंग, अस्थायी जेल में करेंगे शिफ्ट

जिला जेल के आइसोलेशन वार्ड में बंद 12 कैदियों की सोमवार को सैंपलिंग की गई। अब उन्हें खंडवा रोड पर असरावद खुर्द की अस्थायी जेल में शिफ्ट किया जाएगा। जिला जेल अधीक्षक अदिति चतुर्वेदी के अनुसार जेल में बने आइसोलेशन वार्ड में बाहर से आने वाले नए और पैरोल से लौटे कैदियों को रखा जा रहा था। 11 अप्रैल को चंदन नगर थाने से सद्दाम यहां पहुंचा। वह रासुका में जबलपुर भेजे गए कैदी जावेद के साथ एक रात हवालात में रुका था। इसलिए उसे लेकर शंका थी। हालांकि उसकी सैंपलिंग चंदन नगर थाने में हो चुकी थी। अधीक्षक के अनुसार, इसकी पॉजिटिव रिपोर्ट 23 अप्रैल को आ चुकी थी। उसमें रिफरेंस के लिए जो मोबाइल नंबर लिखा था, वह एक सिपाही का था, जो खुद क्वारेंटाइन है। वहीं, रिपोर्ट में सद्दाम की उम्र 22 वर्ष थी, जबकि जेल में उसकी उम्र की एंट्री 27 वर्ष है। कैदियों की जितनी भी रिपोर्ट आ रही थी, उनमें उनका एड्रेस जेल लिखा आ रहा था। वहीं, सद्दाम ने चंदन नगर थाने में ही सैंपलिंग करवा ली थी। इसलिए उसका एड्रेस घर का लिखा था। ऐसे में दिनभर गफलत होती रही। रात में इसका फिर मिलान हुआ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रावजी बाजार थाने में भोजन सेवा...लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/16-prisoners-held-in-the-same-ward-with-corona-positive-prisoner-of-chandan-nagar-9-infected-40-reports-including-7-prisoners-left-127255255.html

No comments:

Post a Comment