Sunday, April 5, 2020

हिंदू महासभा: 14 सफाई दूतों का किया सम्मान


ग्वालियर| हिंदू महासभा ने रविवार को सुबह 10:30 बजे वार्ड- 44 में मैथिलीशरण गुप्त चौक पर जिला प्रवक्ता मोहन सिंह बघेले के मुख्य आतिथ्य तथा महेंद्र भार्गव की अध्यक्षता में 14 सफाई दूतों का श्रीफल, माला एवं मास्क भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर गिरधारी लाल ने देशभक्ति गीतों के साथ जन मन गण... राष्ट्रीय गायन किया। सम्मानित होने वाले में पूरन, लक्ष्मण बाल्मीक, ब्रह्मा बाल्मीक, गोपाल बाल्मीक शामिल थे। उक्तजनों को सोशल डिस्टेंसिग के साथ गोले बना कर लॉकडाउन का पालन कराया गया।

इसी तरह 7 अप्रैल को वार्ड-44 के सभी डॉक्टरों का विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हिंदू महासभा के जिलाध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, प्रवक्ता मोहन सिंह बघेले, पूर्व पार्षद बाबूलाल चौरसिया डॉक्टरों के घरों पर जाकर श्रीफल, माला, हनुमान चालीसा भेंट कर सम्मानित करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/gwalior/news/mp-news-hindu-mahasabha-14-cleaning-messengers-honored-070622-6978286.html

No comments:

Post a Comment