Saturday, April 25, 2020

सुबह निकली तेज धूप, शाम काे छाए काले बादल, रात में 10 मिनट ताे कहीं आधे घंटे तक तेज बारिश

जिले में शनिवार सुबह से तेज धूप छाई रही। रात 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में काले बादल छाने लगे। रात 9 बजे तेज हवा के साथ तेज बारिश शुरू हुई। बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शहर में कई जगह बिजली गुल हो गई।
शनिवार सुबह से मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप से गर्मी का अहसास बना रहा। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहा। वहीं शाम होते ही मौसम बदलने लगा, आसमान में काले बादल छाने लगे। रात 8 बजे बाद तेज हवा चलने लगी। रात को शहर सहित जिलेभर में मौसम बदला। शहर में रात 9 बजे तेज हवा व बिजली की गर्जन के साथ तेज बारिश शुरू हुई। शहर में 9 बजे से 9.30 बजे तक तेज बारिश जारी रही। आधे घंटे बारिश से हवाओं में ठंडक घुल गई। शहर में जैन कॉलोनी, संजीत नाका, रामटेकरी, खानपुरा सहित कई हिस्सों में बिजली बंद हो गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस.एन. मिश्रा ने बताया कि यह तेज गर्मी की वजह से बने स्थानीय बादलों की बारिश है। गर्मी में पानी भाप बनकर आसमान में पहुंचते हैं व ऊपर ठंडक होने की वजह से यह बादल का रूप लेते हैं। अब एक-दो दिन तेज धूप गिरेगी। एक सप्ताह में वापस हल्की बारिश की संभावना है।

गुड़भेली बड़ी में घर के चद्दर उड़े

जिले में नारायणगढ़, कुचड़ाैद, दलौदा, मल्हारगढ़, गरोठ, सीतामऊ सहित अंचल में कई जगह शाम व रात को 10 से 20 मिनट तक तेज बारिश हुई। इससे रात को मौसम ठंडा हो गया। गांव गुड़भेली बड़ी में घर के चद्दर उड़ गए। मल्हारगढ़ में तेज हवा-तूफान के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। कचनारा में हल्की बूंदाबांदी हुई। बिशनिया क्षेत्र में जोरदार हवा के साथ बूंदाबांदी के कारण 1 घंटे तक बिजली बंद रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Strong sunshine in the morning, dark clouds in the evening, 10 minutes in the night and strong rain for half an hour


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/mandsaur/news/strong-sunshine-in-the-morning-dark-clouds-in-the-evening-10-minutes-in-the-night-and-strong-rain-for-half-an-hour-127241696.html

No comments:

Post a Comment