Wednesday, April 8, 2020

दोपहर में बूंदाबांदी, शाम को चली 10 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा, आज भी छाएंगे बादल

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बुधवार को फिर से मौसम बदल गया। सुबह थाटीपुर क्षेत्र में बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ही प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने के साथ हल्की बारिश हुई। शाम को 10 से 15 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ठंडी हवा चली, जिससे मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान अंचल में बादल छाए रहेंगे। साथ ही 14 अप्रैल तक फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके कारण अंचल के मौसम में फिर से बदलाव आएगा।

आगे क्या : वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाएंगे। साथ ही दिन के तापमान में मामूली बढ़त की संभावना है।

क्यों आया मौसम में बदलाव

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवा का घेरा बना है। साथ ही उत्तर-पूर्वी मप्र और विदर्भ के ऊपर एक दूसरा चक्रवाती हवा का घेरा बना है। इससे प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने के साथ बारिश हुई है। जबकि ग्वालियर ओर श्योपुर में बूंदाबांदी हुई है। बुधवार को सुबह से लेकर दोपहर तक पश्चिमी हवा चली। साथ ही बादल छाए रहे। तेज धूप होने के कारण दोपहर में लोगों ने गर्मी का अहसास किया। पिछले दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 37.1 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। सुबह की आर्द्रता 45 फीसदी रही। यह सामान्य से 11 फीसदी अधिक रही। जबकि शाम की आर्द्रता 22 फीसदी रही। यह सामान्य से 4 फीसदी अधिक रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुधवार को आसमान में छाए बादल।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/drizzle-in-the-afternoon-wind-speed-of-10-to-15-km-per-hour-in-the-evening-cloudy-even-today-127135501.html

No comments:

Post a Comment