सर्विस सेंटर पर कार धुलवाने आए शराबियों ने युवक एक युवक की फिल्मी स्टाइल में पिटाई कर दी। पुलिस चार युवकों को हिरासत में लिया है।
जानकारी के अनुसार संजय कालोनी में सर्विस सेंटर पर कार धुलवाने आए युवक जगह-जगह थूक रहे थे। इन्हें इन्हें अभय पिता भंवरसिंह 20 वर्ष ने मना किया तो उन्होंने माफी मांगते हुए कार हटा ली और फिल्मी स्टाईल में अभय की गर्दन पकड़ कर लगभग 200 मीटर तक मारपीट करते घसीटते हुए ले गए और एसआर पेट्रोल पम्प के पास छोड़ कर भाग गए। जिसमें अभय को सिर, चेहरे, दोनों हाथों, दोनों पैरों एवं सिर में चोंट आई है। इसकी रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज की गई । पुलिस ने कार सहित चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया हैं। युवकों के नाम विजेन्द्रसिंह राजपूत, योगेन्द्रसिंह राजपूत, अमादीप सिंह राजपूत निवासी कैथलाय व जितेन्द्रसिंह राजपूत निवासी ग्राम किठोर है। पुलिस ने इनके खिलाफ धारा 323, 249, 506, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया हैं।
घायल अभय।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-if-the-alcoholics-are-not-allowed-to-spit-from-place-to-place-then-the-youth-is-beaten-in-film-style-062601-6897762.html
No comments:
Post a Comment