अनुभाग थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुछ वेयर हाउसों से लगातार सरकारी अनाज की चोरी की वारदात हो रही थी। इसमें पार्वती पुलिस को सफलता मिली। जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जेएमएफसी कोर्ट में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया गया है। हालांकि उनका सरगना फरार बताया गया है।
पिछले कुछ दिनों से वेयर हाउसों में लगातार चोरियां हो रही थीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें एक फरवरी को पार्वती थाना क्षेत्र में अज्ञात आरोपियों ने मूंडला गांव के वेयर हाउस के पीछे शटर तोड़कर गेहूं की बोरियां चोरी की थीं। इसी तरह 11 फरवरी को जताखेड़ा के वेयर हाउस में घुसकर गेहूं की बोरियां चोरी की गई थी। इसके बाद 20 फरवरी को इसी गैंग ने एक बोलेरो पिकअप वाहन चुराया तथा उसी वाहन से हकीमाबाद के वेयर हाउस से गेहूं की 62 बोरियां चुराकर ले गए। इसी तरह 25 फरवरी की रात को रामनगर पहुंचे तथा वहां पर टावर की बैटरी चुराने के दौरान उनमें से एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। जिसे पुलिस को सौंपने के बाद वेयर हाउसों की चोरियों का भी खुलासा हुआ। उक्त गैंग ने ओर कितनी चोरियां की हैं इसके लिए पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को जेएमएफसी कोर्ट न्यायाधीश गिरीश शर्मा के न्यायालय में पेश किया। जहां से पुलिस को आरेापियों को एक दिन का रिमांड पर दिया है। पकड़े गए आरोपियों में सुरेंद्र, गुलाब, रोहित, शुभम् नाम पुलिस ने बताए हैं।
इस संबंध में पार्वती थाना प्रभारी प्रवीण जाधव ने बताया कि वेयर हाउसों में लगातार चोरियां करने वाली गैंग को पकड़ा है। उनसे अन्य आरोपियों व वारदात की पूछताछ के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-gang-caught-stealing-continuously-in-warehouse-gangster-absconding-064017-6787276.html
No comments:
Post a Comment