Saturday, March 7, 2020

कोरोना वायरस से बचाव की जानकारी दी


धार | शासकीय होम्योपेथिक औषधालय पीथमपुर के मेडिकल आॅफिसर डाॅ. राकेश सोलंकी द्वारा पुलिस थाना सेक्टर 1 में पदस्थ पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस से जुड़ी जानकरी, लक्षण, बचाव के उपाय इत्यादि के संबंध में जानकारी दी गई। डाॅ. सोलंकी ने बताया कि भारत सरकार एवं आयुष विभाग ने कोरोना वायरस से संबंधित एडवायजरी जारी की है। कैंप में थाना प्रभारी चंद्रभान चड़ार व समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद थे। धार जिला अस्पताल की पुलिस चाैकी में भी प्रभारी ने मास्क पहनकर बैठना शुरू कर दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-corona-virus-protection-informed-070557-6802061.html

No comments:

Post a Comment