Tuesday, March 24, 2020

कोरोना वायरस से लड़ने वाले ये हैं असल सिपाही, इन्हें पहचानें


क्या अापकाे पता है कि कोरोना वायरस से लड़ने वाले असल सिपाहियों को हमारी बहुत जरुरत है। क्या आप उनको जानते हैं? ये है स्वास्थ्य अाैर सफाईकर्मी। अस्पताल में अाने वाले मरीजाें के उपचार अाैर देखरेख से लेकर शहर काे साफ-सुथरा रखने का जिम्मा इन पर ही है। चाहे घराें से निकला कचरा ले जाना हाे या कहीं सड़क किनारे पड़ा मृत जानवर उठाना हाे, वे किसी काम में पीछे नहीं हैं। हमारे और कोरोना वायरस के बीच ढाल बनकर खड़े इन कर्मचारियों की किसी को चिंता नहीं है। बहुत सारे स्वास्थ्य कर्मचारियों के पास पर्याप्त सुरक्षा उपकरण नहीं हैं। न हाथ में पहनने के दस्ताने हैं न ही काेई अलग यूनीफार्म। उनके मास्क भी हाई क्वालिटी के नहीं हैं। वो कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे में सेवाएं दे रहे हैं। नपा दफ्तर से इन्हें हाथ धाेने के लिए सैनेटाइजर व मास्क नहीं मिल रहा है। एेसे कर्मचारियों की जान सुरक्षा उपकरण की कमी से दांव पर है। जबकि सारे अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने घरों से काम कर रहे हैं और पब्लिक के बीच अाकर काम करने से बच रहे हैं। नपा स्वास्थ्य निरीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि नपा के 280 सफाईकर्मी शहर के 34 वार्ड अाैर बाजार क्षेत्र में दाे शिफ्ट में झाड़ू लगाने अाैर कचरा उठाने का काम कर रहे हैं। इन्हें मास्क व सैनेटाइजर और दस्ताने भी हैं पर उसका उपयाेग वे क्याें नहीं कर रहे, इस बारे में सुपरवाइजर काे
निर्देशित करेंगे।

नपा दफ्तर में खाली कुर्सियां, कर्मचारियों काे घर से काम करने की छूट मिली

साेमवार से सरकारी दफ्तर ताे खुले पर अधिकारियाें के कक्ष अाैर कर्मचारियाें की सीट खाली नजर अाई। नोवेल कोरोना वायरस के खतरे के कारण सरकारी दफ्तर का कार्यालयीन कामकाज 31 मार्च तक अपने घर से करने की छूट मिल गई है। इसका असर नगरपालिका दफ्तर में देखने काे मिला। अाज पूरा दफ्तर खाली था। जाे कर्मचारी अपनी डेस्क पर अाकर बैठे वे भी लंच टाइम के बाद चले गए। पब्लिक अपने काम से नपा कार्यालय अाई लेकिन पूरा दफ्तर खाली हाेने से काेई काम नहीं हाे सका।

सड़क का कचरा साफ करते सफाई कर्मचारी...


नपा के अधिकारी अाैर कर्मचारी अपना कामकाज भले ही घर से निबटा रहे हाें पर सफाईकमिर्याें काे अपना काम करने सड़क पर अाना हाेगा। कोरोना वायरस से लड़ने वाले असल सिपाही यही हैं। साेमवार काे लाॅक डाउन के समय दाेपहर 3.45 बजे चेहरे पर मास्क लगाए सफाईकर्मी सब्जी मंडी अाैर इसके सामने की सड़क पर झाड़ू लगाते दिखे। सड़काें की सफाई का काम पूरे बाजार अाैर रहवासी एरिया में चल रहा है। दाे दिन में यह फर्क जरूर पड़ा कि दुकानदार ताे कचरा सड़क पर छाेड़ जाते थे वह कम हाे गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Itarsi News - mp news these are the real soldiers who fight the corona virus identify them
Itarsi News - mp news these are the real soldiers who fight the corona virus identify them


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-these-are-the-real-soldiers-who-fight-the-corona-virus-identify-them-072709-6909452.html

No comments:

Post a Comment