Saturday, March 28, 2020

एक जून से हाेंगे स्कूल प्राचार्यों के तबादले


प्रदेश के सरकारी स्कूलों के प्राचार्यों के तबादले अब 1 जून से हाेंगे। पहले इसकी तारीख 1 अप्रैल थी, लेकिन काेराेना वायरस के कारण लाेक शिक्षा शिक्षण संचालनालय ने अादेश में संशोधन किया है। संचालनालय की आयुक्त जयश्री कियावत ने नए अादेश में कहा है कि 28 दिसंबर 2019 काे प्रदेश के कई जिलाें के प्राचार्यों के ट्रांसफर संबंधी निर्देश जारी किए थे, जाे 1 अप्रैल से प्रभावी हाेना थे। काेराेना वायरस के बचाव काे देखते हुए अादेश 1 जून से प्रभावी हाेगा। उच्च, माध्यमिक शिक्षक के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया अब 1 की बजाए 20 अप्रैल से शुरू हाेगी। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षकों के अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट अपलाेड, विद्यालय चयन, व सत्यापन के लिए जिले के निर्धारण के लिए तय तिथि अब 25 मार्च से बढ़ाकर 15 अप्रैल की है। जरूरी हाेने पर सत्यापन दस्तावेजों की नई समय सारणी जारी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-school-principals-will-be-transferred-from-june-1-072614-6932922.html

No comments:

Post a Comment