Saturday, March 7, 2020

इन महिलाओं ने भी अलग छाप छोड़ी है


गोल्डा मायर

À 100 महिलाओं की सूची में कुछ ऐसे नाम है जिन्हें याद करने के कई कारण हैं। इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, इजरायल की पहली महिला प्रधानमंत्री गोल्डा मायर, ब्रिटेन की मार्गरेट थैचर और फिलीपींस की कोराजोन एक्विनो ने अपने देश में एकदम नई धारा की शुरुआत की थी।

À कई महिलाओं का योगदान उनके नाम की तुलना में अधिक जाना जाता है। केमिस्ट रोजालिंड फ्रेंकलिन ने मानव डीएनए की संरचना की पहचान के लिए उल्लेखनीय काम किया था। लेकिन, नाम उनके पुरुष सहयोगियों का हुआ था। गणितज्ञ और कंप्यूटर मास्टर ग्रेस हॉपर, एड्स वायरस खोजने वाली फ्रांस्वा बारे सिनोसी भी गुमनाम हस्तियां हैं।

À म्यूजिक, अभिनय सहित ललित कलाओं के क्षेत्र की कई गाथाएं चर्चित हैं। अमेरिका की बेसी स्मिथ ने गायन में नई पहचान बनाई थी। 1923 में उनके गाने डाउनहार्टेड ब्लूज की 8 लाख कॉपियां एक साल में बिकी थीं। 1998 में मार्था ग्राहम को डांसर ऑफ द सेंचुरी का खिताब मिला था। मेडोना और बेयोंस की अलग पहचान है।

À कई महिलाओं ने अपने देश को नैतिक नेतृत्व दिया। केन्या की पर्यावरण एक्टिविस्ट वंगारी मथाई को 2001 में वृक्षारोपण के लिए जेल जाना पड़ा था। उन्होंने लोकतंत्र के लिए भी संघर्ष किया। कम्युनिस्ट पोलैंड में अन्ना वालेंटिनोविस्ज ने अपने शिपयार्ड के कामगारों को संगठित किया। पाकिस्तान की मलाला यूसुफ जई और स्वीडन की ग्रेटा थनबर्ग ने नई दुनिया गढ़ने की कोशिश की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dhar News - mp news these women have also left a different mark


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-these-women-have-also-left-a-different-mark-070622-6802019.html

No comments:

Post a Comment