Sunday, March 1, 2020

हिंदी के पेपर के साथ अाज से शुरू होंगी बाेर्ड परीक्षाएं


इस सत्र में मप्र बाेर्ड परीक्षाअाें में पिछले सत्र से करीब 9 हजार ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हाेंगे। हालांकि इस बार प्राइवेट परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स की संख्या कम रहेगी। साेमवार सुबह 9 बजे से कक्षा बारहवीं के हिंदी के पर्चे के साथ परीक्षा शुरू हाेगी। कक्षा दसवीं में इस साल प्राइवेट परीक्षा देने वाले 700 स्टूडेंट्स अाैर बारहवीं में 428 स्टूडेंट्स कम हुए हैं। स्टूडेंट्स ने बताया कि प्राइवेट परीक्षा देने वाले अधिकांश स्टूडेंट्स डमी एडमिशन के साथ प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स हैं। जानकारी नहीं हाेने के कारण इस सत्र में व्यावसायिक पाठ्यक्रम में केवल 3 स्टूडेंट्स ही परीक्षा देंगे।

परीक्षा में कितने स्टूडेंट्स

{दसवीं रेगुलर : 17599

{ दसवीं प्राइवेट : 2554

{ बारहवीं रेगुलर : 11907

{ बारहवीं प्राइवेट : 2215

{ बारहवीं में शामिल व्यवसायिक पाठ्यक्रम के स्टूडेंट : 3

अतिसंवेदनशील केंद्र

गर्ल्स स्कूल जुमेराती, उत्कृष्ट स्कूल हाेशंगाबाद, अाएनए पिपरिया, गर्ल्स स्कूल सिवनी मालवा, गर्ल्स स्कूल बाबई, गर्लस स्कूल बनखेड़ी, एसजेएल साेहागपुर, गर्लस स्कूल केसला।

संवेदनशील केंद्र : उमावि जमानी, उमावि मिसराेद, उमावि इंदरपुरी रामपुर, उमावि साधपुरा, ज्ञानाेदय अावासीय विद्यालय बीटीअाई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-board-examinations-will-start-today-with-hindi-paper-063520-6754857.html

No comments:

Post a Comment