भाजपा महिला मोर्चा ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कमलनाथ सरकार द्वारा मप्र में महिलाओं के लिए अलग से शराब दुकान खोलने के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रतिभा तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने चुनाव के समय घोषणा की थी कि मध्यप्रदेश को शराब मुक्त प्रदेश बनाएंगे। शराब मुक्त करना तो दूर उल्टे उन्होंने प्रदेश में महिलाओं के लिए अलग शराब दुकान खोलने की घोषणा की है, जो कि भारतीय संस्कृति के खिलाफ भी है और सामाजिक रूप से निंदनीय भी है।
नर्मदा एकता सिंह ने कहा कि वैसे ही शराब के आदी होने के कारण गरीब परिवार की महिलाएं आर्थिक रूप से परेशान रहती हैं। ऐसे में इस समस्या का निराकरण करने के बजाए ऐसी घोषणाओं से प्रदेश का सामाजिक और आर्थिक ताना-बाना खराब होगा। वरिष्ठ भाजपा नेत्री गिरिजा साहू ने कहा कि यदि सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया तो भारतीय जनता महिला मोर्चा सड़क पर उतरकर वृहद आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने कहा कि शराब के कारण घर-परिवार बर्बाद हो रहे हैं। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आने की वजह से अपना कॅरियर व जीवन बर्बाद कर रही हैं, ऐसे में शासन को शराब दुकानें खोलने की बजाय शराब दुकानों को ही बंद करना चाहिए। ताकि एक अच्छे व सभ्य समाज का निर्माण हो सके।
इस मौके पर श्यामा उरेती, बबली विश्कर्मा, वर्षा रैकवार, कुसुम खरे, छाया साहू, रितु पांड़ेय, रेखा जैन, संगीता राजपूत, विनीता जडिया, मंजू तिवारी, बबली सोनी, अनीता मिश्रा, उर्मिला अर्चना, गुड्डी बाई, कृष्णा, मंजू चौहान सहित जिला महामंत्री रमन खत्री, नगराध्यक्ष मनीष तिवारी, रीतेश सोनी, संदीप जैन, विशाल शिवहरे भी मौज्ूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-movement-will-be-done-if-liquor-shops-are-opened-for-women-front-070507-6813564.html
No comments:
Post a Comment