नगर में पुलिस मुनादी करवाकर मकान मालिकों को जानकारी देने के लिए सूचित करेगी
मकान या दुकान मालिक अपने मकान दुकान को किराए पर दिए हुए है और उसकी जानकारी थाना में दर्ज नहीं कराई गई है ऐसे मकान मालिकों व किराएदार के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने की चेतावनी एनाउंस के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई है।
नगरीय क्षेत्र में लोग अपने मकानों को किराए से दिए है जिसमे रहवासी आवास व दुकानें भी शामिल है लेकिन किसी भी मकान मालिक या किराए दार ने थाने में यह जानकारी दर्ज नहीं करवाई है जिसको लेकर अब पुलिस सख्त हो गई है। पुलिस ने नगर में एनाउंस करवाकर मकान मालिकों को सूचित किया है कि किरायेदारों की जानकारी थाने में दर्ज करवाएं, वह कहां का रहने वाला है और किसके मकान में किराए से रह रहा है या व्यापार कर रहा है। थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने किराएदारी की सूचना रजिस्टर का अवलोकन करने पर संज्ञान लिया और नगर में एनाउंस के द्वारा सभी को सूचित किया है कि जो भी किराएदार किसी का मकान किराए से लिए है या दिए है वे किराएदारी फार्म भरकर थाने में दर्ज कराए अन्यथा दोनों के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-action-will-be-taken-against-landlords-who-do-not-provide-details-of-tenants-064013-6779140.html
No comments:
Post a Comment