Thursday, March 26, 2020

जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलपति ने हॉस्टलों को दिन में कम से कम दो बार सेनिटाइजेशन करने के दिए निर्देष, परिसर में बिना अनुमति प्रवेश नहीं

ग्वालियर.जीवाजी यूनिवर्सिटी के कैंपस में स्थित हॉस्टलों में रह गए छात्र-छात्राओं के लिए इंतजाम कैसे हैं ? कैंपस के सरकारी आवासों में रहने वाले कर्मचारी, शिक्षक और अफसरों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही है। यह जानने के लिए कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला गुरुवार की सुबह मृगनयनी, लक्ष्मीबाई, आर्यभट्‌ट और कै. रूपसिंह हॉस्टल पहुंची। इसके अलावा कैंपस में रहने वाले और हॉस्टल की देखरेख में लगे कर्मचारियों की कुशलता की जानकारी भी ली।

कुलपति ने निर्देश दिए हैं कि हॉस्टल को दिन में दो बार सेनिटाइज किया जाए। बिना अनुमति के किसी को भी कैंपस में प्रवेश नहीं दिया जाए। निरीक्षण के दौरान रजिस्ट्रार प्रो. एपीएस चाैहान, वित्त नियंत्रक सगीरा सिद्दीकी, सुरक्षा प्रभारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर, लक्ष्मीबाई हॉस्टल की वार्डन डाॅ. निमिषा जादौन, मृगनयनी हॉस्टल की वार्डन डॉ. स्वर्णा परमार भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान जेयू के सभी अफसरों ने एक-दूसरे से एक-एक मीटर की दूरी रखकर बात की।

चार हॉस्टलों में रह रहे हैं 26 छात्र
जेयू के हॉस्टलों में अब वही छात्र-छात्राएं रह गए हैं जिनकी ट्रेनें निरस्त हो गई थीं। लक्ष्मीबाई हॉस्टल में 7 छात्राएं, मृगनयनी में 3, आर्यभट्‌ट में 10 और कै. रूपसिंह छात्रावास में 6 छात्र रह गए हैं। अफसरों का कहना है िक उक्त छात्र वाहन न मिलने के चलते अपने घर न जा सके।

कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी करें

- कुलपति ने वित्त नियंत्रक सगीरा सिद्दीकी से कहा कि यह कठिन समय है कर्मचारियों का वेतन समय पर जारी कर दिया जाना चाहिए। किसी कर्मचारी का वेतन जारी करने में कोई तकनीकी परेशानी हो और वह नियमानुसार आने वाले समय में दूर हो सकती है तो ऐसे कर्मचारियाें का वेतन भी जारी कर दिया जाए।
- कुलपति ने शिक्षकों को निर्देश हैं कि वे छात्रों के लगातार संपर्क में रहें ताकि हालात सामान्य होने के बाद पीजी दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षा कराने में देरी न हो।

- रजिस्ट्रार प्रो. एपीएस चाैहान ने ऐसे कर्मचारियों के पास बनाने के लिए निर्देशित किया जिन्हें आवश्यकता के सामान लेने के लिए कैंपस से बाहर जाना पड़ता है। ऐसे सफाई कर्मचारी जो बाहर प्रतिदिन कैंपस में आते हैं उन्हें भी सेनिटाइज करने के लिए निर्देशित किया है।

- सुरक्षा प्रभारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने दोनों गेटों पर तैनात सुरक्षाकर्मियों से कहा कि बेवजह कैंपस में आने वालों को रोकें। उन्हें अंदर न आने दें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जीवाजी विश्वविद्यालय के हॉस्टलों व कैंपस का निरीक्षण के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को 1-1 मीटर की दूरी पर खड़ा कर निर्देश देती कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/news/jeevaji-university-vice-chancellor-gave-instructions-to-sanitize-hostels-at-least-twice-a-day-without-permission-to-enter-the-campus-127053342.html

No comments:

Post a Comment